OnePlus 7T Pro को भारत में सस्ता कर दिया गया है। कंपनी डिवाइस के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को भारत में Rs 47,999 की कीमत में सेल करती थी जिसमें अब Rs 4,000 की कटौती कर दी गई है और अब OnePlus 7T Pro को भारत में Rs 43,999 की कीमत में सेल किया जा रहा है। पहले फोन की कीमत Rs 53,999 थी जिस पर Rs 6,000 का प्राइस कट दिया गया था। यह कटौती आधिकारिक तौर पर की गई है।
OnePlus 7T Pro मोबाइल फोन के अंदर आपको एक 6.67-इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको जो डिस्प्ले मिल रही है, वह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। साथ ही फोन में आपको एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। यह मोबाइल फोन एंड्राइड 10 पर आधारित है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 855+ चिपसेट मिल रहा है, जिसे एड्रेनो 640 GPU के साथ फोन में दिया गया है। इसके अलावा इसमें आपको 8GB की रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है।
अगर हम OnePlus 7T Pro मोबाइल फोन में बैटरी आदि की बात करें तो इसमें आपको एक 4085mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। यह बैटरी वार्प चार्ज 30T फ़ास्ट चार्जिंग तकनीकी को सपोर्ट करती है। इसके अलावा वनप्लस का कहना है कि यह 23 फीसदी ज्यादा तेज़ी से चार्जिंग कर सकती है। इस मोबाइल फोन में आपको ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स मिल रहा हैं, जो डॉल्बी अट्मोस की सपोर्ट के साथ आते हैं। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको रीडिंग मोड, नाईट मोड, जेन मोड और अन्य बहुत कुछ मिल रहा है।
अगर हम कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते हैं कि OnePlus 7T Pro स्मार्टफोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। जो एक 48MP के सोनी IMX 586 प्राइमरी सेंसर से लैस है, इसके अलावा फोन में आपको एक 8MP का टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है, साथ ही इसमें आपको एक 16MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी मिल रहा है। फोन में आपको एक 16MP का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है।