हाल ही में, Pete Lau ने OnePlus 7T Pro McLaren Edition के रिटेल बॉक्स की तस्वीर साझा की थी जिससे फोन के लॉन्च का पता चला था। अब, वनप्लस के आधिकारिक ट्विटर से पुष्टि हुई है कि McLaren को 10 अक्तूबर को लॉन्च किया जाएगा।
ट्विटर पोस्ट में यह साफ़ नहीं किया गया है कि OnePlus 7T Pro McLaren Edition को इस दिन लॉन्च किया जाएगा, लेकिन लीक्स से इसका अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
https://twitter.com/oneplus/status/1181554840218083329?ref_src=twsrc%5Etfw
यह लॉन्च इवेंट ब्रिटिश के स्टैण्डर्ड टाइम के मुताबिक 4PM पर शुरू होगा। लॉन्च के दौरान OnePlus 7T Pro से भी पर्दा उठाया जाएगा। इसी दिन OnePlus 7T को UK में पेश किया जाएगा।
OnePlus 7T McLaren Edition को स्पेशल बॉक्स और McLaren ब्रांडेड एक्सेसरीज़ के साथ पेश किया जाएगा। फोन में 6.67 इंच की 2K+ कर्व्ड डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलने वाला है। डिवाइस के बैक पर 48MP, 16MP और 8MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में एक पॉप-सेप सेल्फी कैमरा को भी शामिल किया जाएगा। फोन को एंड्राइड 10 के साथ लाया जाएगा और इसमें कुछ एक्सक्लूसिव सॉफ्टवेयर फीचर्स भी मिलेंगे।
OnePlus 7T Pro McLaren Edition कम्पनी का सबसे महंगा फोन होगा जो इस साल पेश किया जाएगा।