OnePlus 26 सितम्बर को OnePlus 7T स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने वाला है और launch से पहले ही डिवाइस को Amazon India की वेबसाइट पर लिस्टिंग में पेश कर दिया गया है। Amazon ने एक टीज़र पेज तैयार किया है जिसमें उपभोक्ताओं से OnePlus 7T की स्पेसिफिकेशंस के बारे में अंदाज़ा लगाने को कहा गया है। अमेज़न पर लिस्टिंग के साथ “Notify Me” का बटन भी दिया गया है।
कुछ समय पहले ही कंपनी के CEO ने ट्विटर पर OnePlus 7T के रियर पैनल के डिज़ाइन का खुलासा किया था। स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने वाला है और डिवाइस को मैट फ्रॉस्टेड ग्लास फिनिश दिया जाएगा। कम्पनी का कहना है कि आगामी फ्लैगशिप डिवाइस में कैमरा हाउसिंग को रीइमेजिंड किया गया है।
OnePlus 7T में 90Hz डिस्प्ले मिलने वाली है जिसमें 6.5 इंच की FHD+ डिस्प्ले मिलेगी और इसका रेज़ोल्यूशन 2400×1080 pixel होगा। डिवाइस में Fluid AMOLED डिस्प्ले पैनल मिलेगा। स्मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट और एड्रेनो 640 GPU द्वारा संचालित किया जाएगा। अटकलें लगाई जा रही हैं कि OnePlus 7T 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ आएगा तथा फोन में एंड्राइड 10 OS मिलेगा।
कैमरा की बात करें तो OnePlus 7T में ट्रिपल कैमरा सिस्टम मिलेगा जिसमें एक 48MP का प्राइमरी कैमरा होगा और इसका अपर्चर f/1.6 होगा तथा EIS और OIS सपोर्ट के साथ आएगा। डिवाइस में 8MP का टेलीफ़ोटो सेकेंडरी कैमरा दिया गया है और इसका अपर्चर f/2.4 है और यह 3x zoom के साथ आएगा। फोन में तीसरा कैमरा 16MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलेगा और इसका अपर्चर f/2.2 होगा तथा यह 120 डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू के साथ आएगा।
OnePlus 7T को गीकबेंच पर भी देखा जा चुका है और डिवाइस को सिंगल कोर टेस्ट में 3,983 तथा मल्टी-कोर टेस्ट में 10,967 स्कोर प्राप्त हुआ है। smartphone में 3800mAh बैटरी मिल सकती है जो Warp Charge 30 टेक सपोर्ट करेगी।