OnePlus जल्द 26 सितम्बर को अपने OnePlus 7T और OnePlus 7T Pro स्मार्टफोंस को लॉन्च करने वाला है। पिछली कुछ रिपोर्ट्स में दोनों स्मार्टफोन्स की कई जानकारी सामने आई है और कहा जा रहा है कि दोनों फोन्स क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर से लैस होंगे। अब OnePlus 7T मोबाइल फोन को गीकबेंच लिस्टिंग में देखा गया है।
डिवाइस की लिस्टिंग चीनी टिप्सटर ने जानकारी साझा की है लेकिन इसमें केवल EXSS8865 HD1900 मॉडल नंबर ही रखा गया है। GizmoChina की रिपोर्ट के मुताबिक, ये गीकबेंच लिस्टिंग OnePlus 7T के चीनी एडिशन की है।
इसमें क्वालकॉम SoC की बेस फ्रीक्वेंसी 1.78 GHz दिखती है जो कि वास्तव में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 855+ मोबाइल प्लेटफार्म है। स्मार्टफोन को 8GB रैम और एंड्राइड 10 OS के साथ लाया जाएगा। GeekBench के स्कोर्स की बात करें तो कथित चीनी OnePlus 7T को सिंगल कोर टेस्ट में 3983 और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,967 स्कोर प्राप्त हुआ है।
पहले कुछ ख़बरें सामने आई थीं कि कम्पनी इस साल डिवाइस का 6GB रैम वैरिएंट लॉन्च करेगी। चीनी स्मार्टफोन निर्माता दोनों फोंस को 8GB रैम के साथ लाएंगे। डिस्प्ले की बात करें तो OnePlus 7T में 6.55 इंच की क्वैड HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है।
अन्य रुमर्ड स्पेसिफिकेशन से संकेत मिलता है कि स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा, जबकि फोन के बेक पर ट्रिपल कैमरा दिया जाएगा। कैमरा सेटअप में मुख्य कैमरा 48 मेगापिक्सल का सेंसर का होगा, दूसरा कैमरा 16 मेगापिक्सल और तीसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का सेंसर होगा।