अभी कुछ ही दिनों पहले OnePlus की ओर से अपने OnePlus 6 और OnePlus 6T मोबाइल फोंस के लिए OxygenOS 10 पर आधारित एंड्राइड 10 का बीटा अपडेट जारी किया था, हालाँकि अब कुछ ही समय बाद कंपनी ने इस बीटा को एक स्टेबल अपडेट के तौर पर बदल दिया है। आपको बता देते हैं कि कंपनी ने इस अपडेट को एक OTA के रूप में जारी किया है। यहाँ आप इस अपडेट को लेकर सबकुछ जा पाएंगे।
आपको बता देते हैं कि इन फोंस के लिए जारी किया गया यह अपडेट लगभग 1.8GB का है, इसके अलावा इसमें आपको अक्टूबर 2019 का एंड्राइड सिक्यूरिटी पैच भी मिला है। हालाँकि ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस अपडेट को चरणों में जारी किया जाने वाला है। हालाँकि कुछ यूजर्स इस अपडेट को VPN का इस्तेमाल करके देख सकते हैं, इसके अलावा आप अपने रीजन को जर्मनी करके भी इस अपडेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके अलावा आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर एक एप को डाउनलोड करना होगा, यह एप कोई भी एप्प हो सकता है, जैसे हम आज आपको स्नेप VPN के बारे में बता रहे हैं, आप इसे आसानी से गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इनस्टॉल कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपने रीजन को सेलेक्ट करना होगा, इसे आपको जर्मनी करना होगा, इसके बाद आपको कनेक्ट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नजर आ रहे सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने OnePlus 6 या OnePlus 6T मोबाइल फोंस में इस अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं। आसान शब्दों में ऐसा भी कहा जा सकता है कि आप अपने फोन को अपडेट कर सकते हैं।