Oneplus 5T में 3.5 mm हेडफोन जैक रहेगा बरकरार

Highlights

चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने बुधवार को Oneplus 5T का एक टीजर चित्र जारी किया जिसमें 3.5 mm जैक की मौजूदगी दिख रही है. यह डिवाइस इसी महीने लॉन्च किया जाएगा.

Oneplus 5T में 3.5 mm हेडफोन जैक रहेगा बरकरार

सभी अटकलों को विराम देते हुए OnePlus के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीट लाउ ने गुरुवार को कहा कि आगामी Oneplus 5T में स्टैडर्ड 3.5 mm का हेडफोन जैक बरकरार रहेगा. 

लाउ ने OnePlus की ऑनलाइन कम्युनिटी पर अपने नवीनतम फोरम पोस्ट में इस फैसले के लिए 'ऑडियो गुणवत्ता' और 'यूजर की आजादी' का हवाला दिया है. 

उन्होंने कहा, "हमारे करीब 80 फीसदी यूजर इन-जैक हेडफोन का प्रयोग करते हैं. एक समय हमने 3.5 mm ऑडियो पोर्ट की जगह पर यूएसबी-सी पोर्ट को लाने की सोची थी. डिजायन संबंधी यह फैसला यूजर्स की पसंदीदा ईयरफोन और एक्ससेरीज इस्तेमाल करने की आजादी को देखते हुए नहीं लिया गया."

चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने बुधवार को Oneplus 5T का एक टीजर चित्र जारी किया जिसमें 3.5 mm जैक की मौजूदगी दिख रही है. यह डिवाइस इसी महीने लॉन्च किया जाएगा. 

आगामी स्मार्टफोन कंपनी का पहला एज-टू-एज डिस्प्ले वाला फोन होने की उम्मीद है, जिसका एस्पैक्ट रेशियो 18 अनुपात 9 होगा. 

गिजचाइना में प्रकाशित पहले की एक रिपोर्ट के मुताबिक Oneplus 5T में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट के साथ 8 GB रैम और 20 मेगापिक्सल का अगला और पिछला कैमरा होगा. 

IANS

IANS

IANS Indo-Asian News Service

View full profile