8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आज लॉन्च होगा वनप्लस 5T

Highlights

OnePlus 5T स्मार्टफोन सेल के लिए खासतौर से अमेज़न पर उपलब्ध होगा.

आज न्यू यॉर्क में आयोजित एक इवेंट में OnePlus 5T स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा. यह इवेंट रात 9:30 बजे शुरू होगा और अमेज़न प्राइम मेम्बर्स के लिए यह डिवाइस को 21 नवम्बर शाम 4:30 बजे से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा. 

OnePlus 5T एक बड़ा रिडिज़ाइन किया गया फोन होगा जो थिनर टॉप और बॉटम बेज़ेल के साथ आएगा और 18:9 की डिस्प्ले ऑफर करेगा. उम्मीद की जा रही है कि इस डिवाइस में 6 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मौजूद होगी जो 2160 x 1080 पिक्सल के रेज़ोल्यूशन के साथ आएगी. 

यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट के साथ आ सकता है और इसके दो वेरिएंट उपलब्ध हो सकते हैं. यह स्मार्टफोन 6GB या 8GB रैम और 64GB या 128GB इंटरनल स्टोरेज के विकल्प में आएगा. 

इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा जो 16MP के प्राइमरी सेंसर और 20MP के सेकेंडरी सेंसर के साथ आता है और इसके फ्रंट पर 20MP का कैमरा मौजूद होगा. 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile