OnePlus ने अपने OnePlus 5 और OnePlus 5T स्मार्टफोंस के लिए लेटेस्ट Android 10 पर आधारित OxygenOS जारी किया है। ये फोंस 2017 में बाज़ार में Android 7.1.1 Nougat पर उतारे गए थे। लॉन्च के बाद यह इन फोंस के लिए तीसरा बड़ा अपडेट है। OnePlus ने पिछले महीने ओपन बीटा जारी किया था और इस महीने दूसरा और तीसरा बीटा भी जारी किया है। अब आखिरी बीटा के एक हफ्ते के अंदर ही वनप्लस OxygenOS 10 का स्टेबल वर्जन रिलीज़ कर रहा है।
OnePlus कम्यूनिटी फॉरम पर देखे गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, Android 10 अपडेट में स्मार्ट रिप्लाई, फुल-स्क्रीन जेस्चर, डार्क थीम, नया UI डिज़ाइन, प्राइवेसी के लिए एनहैन्स्ड लोकेशन पर्मिशन, नया कस्टमाइज़ेशन फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा, यूज़र्स को स्मार्ट डिस्प्ले, लेटेस्ट बिल्ड के साथ नया गेम स्पेस भी मिल रहा है। जानें पूरे चेंजलोग के बारे में…
सिस्टम
Android 10 पर होगा अपग्रेड
ब्रांड न्यू UI डिज़ाइन
प्राइवेसी के लिए एनहैन्स्ड लोकेशन पर्मिशन
सेटिंग्स में नया कस्टमाइज़ेशन फीचर आपको आइकॉन शेप्स की अनुमति मिलेगी जो क्विक सेटिंग्स में मिलता है।
गेम स्पेस
नया गेम स्पेस फीचर आपके फेवरिट गेम्स में रखा गया है जो आसान एक्सैस और बेहतर गेमिंग एक्सपिरियन्स देगा।
मैसेज
मैसेज के लिए कीवर्ड्स के ज़रिए स्पैम को ब्लॉक किया जा सकता है। (मैसेज – स्पैम – सेटिंग्स – ब्लॉकिंग सेटिंग्स)
फुल-स्क्रीन जेस्चर
स्क्रीन के बॉटम से बैक जेस्चर से रिमूव किया गया
बैक जेस्चर को स्क्रीन के दाएँ और बाने किनारे पर शामिल किया गया है
रिसेंट ऐप्स पर स्विच करने के लिए बॉटम नेविगेशन बार को जोड़ा गया
कैमरा
एलेक्ट्रोनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन ओप्टीमाइज़ेशन में है और इसे स्टेबल वर्जन में पुश किया जाएगा।