OnePlus 5, 5T, Oneplus 3 और OnePlus 3T स्मार्टफोंस को असिस्टेंट के अंदर ही मिला गूगल लेंस इंटीग्रेशन

OnePlus 5, 5T, Oneplus 3 और OnePlus 3T स्मार्टफोंस को असिस्टेंट के अंदर ही मिला गूगल लेंस इंटीग्रेशन
HIGHLIGHTS

Google Lens विजुअल सर्च फीचर को सबसे पहले पिछले साल I/O में लॉन्च किया गया था।

गूगल लेंस के बारे में तो आप जानते ही होंगे, इसकी सहायता से आप कोई भी जरुरी जानकारी तस्वीरों की मदद से पा सकते हैं। इसे बाजार में आये अब लगभग एक साल का समय हो गया है। इस फीचर को पिछले साल I/O में पेश किया गया था। अब इसे गूगल असिस्टेंट के साथ ही मर्ज कर दिया गया है। यह फीचर गूगल के अपने खुद के पिक्सल और नेक्सस स्मार्टफोंस पर ही उपलब्ध था लेकिन अब इसे अन्य कई मॉडल्स पर भी उपलब्ध करा दिया गया है। 

अब इस फीचर को गूगल असिस्टेंट के अंदर ही इन्टीग्रेट कर दिया गया है, इसका मतलब है कि अब यह फीचर या गूगल लेंस, गूगल असिस्टेंट के अंदर ही मौजूद होगा, साथ ही अब इस फीचर को OnePlus 3, OnePlus 3T, OnePlus 5 और OnePlus 5T स्मार्टफोंस के साथ भी उपलब्ध करा दिया गया है। इस फीचर को सबसे पहले एक रेडिट यूजर के द्वारा सामने लाया गया है। 

इस इंटीग्रेशन के बाद गूगल असिस्टेंट के बॉटम कार्नर पर आपको गूगल लेंस का भी एक आइकॉन नजर आने वाला है। इस आइकॉन पर टैप करने के बाद आपका कैमरा ओपन हो जाएगा, इसके बाद आप जिसे भी चीज़ पर ले जाते हैं तो आपको इसकी जानकारी मिल जाने वाली है। 

अब गूगल इस ऑब्जेक्ट को पहचानेगा और आपको उससे सम्बंधित परिणाम दिखाना शुरू कर देने वाला है। इस अपडेट को OnePlus के इन चार स्मार्टफोंस के लिए जारी कर दिया गया है, हालाँकि इन यूजर्स को अपने डिवाइस में इस फीचर को इस्तेमला करने के लिए अपने फोन की भाषा को अंग्रेजी ही करना होगा। 

इस अपडेट में सैमसंग गैलेक्सी S9 को भी शामिल किया गया है, इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी S8 और सैमसंग गैलेक्सी Note 8 को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा गूगल के द्वारा यह भी जानकारी दी गई है कि अन्य स्मार्टफोंस पर यह अपडेट कब तक आ जाने वाले है। हालाँकि अगर आप पहले से ही असिस्टेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको बता दें कि यह नया फीचर आपके लिए बढ़िया हो सकता है। इसे इस्तेमाल करके आपको काफी अच्छा एक्सपीरियंस होने वाला है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo