6GB रैम से लैस इन दो स्मार्टफोंस को मिला ये नया अपडेट

Highlights

यह अपडेट क्रमश: 27 और 18 वर्जन में आ रहा है और यह अपडेट डू नोट डिस्टर्ब (DND) फीचर के लिए नया UI लेकर आता है.

6GB रैम से लैस इन दो स्मार्टफोंस को मिला ये नया अपडेट

OnePlus 3 और 3T स्मार्टफोंस को नया OxygenOS ओपन बीटा अपडेट मिलना शुरू हो चुका है. यह अपडेट क्रमश: 27 और 18 वर्जन में आ रहा है और यह अपडेट डू नोट डिस्टर्ब (DND) फीचर के लिए नया UI लेकर आता है. 

नया फर्मवेयर कुछ बैटरी ऑप्टिमाइजेशंस लेकर आता है और स्मार्ट टेक्स्ट सिलेक्शन के लिए इम्प्रूवमेंट और जनरल परफॉरमेंस लेकर आता है. OnePlus और GMS एप्लीकेशंस को भी अपडेट किया गया है. इस अपडेट में अक्टूबर सिक्योरिटी पैच भी शामिल है. 

OnePlus 3T में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर एड्रेनो 530 GPU के साथ मौजूद है. इस क्वाड कोर प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड 2.35GHz है. वनप्लस 3T में 6GB की रैम के साथ 64GB या 128GB इंटरनल स्टोरेज में से चुनाव करने का विकल्प मिलता है. इस स्मार्टफ़ोन में 16MP का मुख्य कैमरा दिया गया है, इसमें के बड़ी बैटरी भी दी गई है. 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile