OnePlus 13s coming with compact design and ultrafast chipset
OnePlus 13s को लेकर काफी समय से लीक और रुमर्स आने का सिलसिला चल रहा है। पहले ही इस बात की जानकारी इंटरनेट पर आ चुकी है कि OnePlus 13s को केवल और केवल इंडिया के बाजार में लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि, अभी के लिए लॉन्च तारीख को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि भारत के स्मार्टफोन बाजार में जल्द ही OnePlus 13s लॉन्च किया जा सकता है। फोन के इंडिया लॉन्च को इसलिए भी करीब माना जा रहा है क्योंकि इसे लेकर Amazon India पर एक अलग से लैन्डिंग पेज भी बना दिया गया है, जहां फोन के डिजाइन आदि को देखा जा सकता है।
OnePlus 13s में आपको एक Square Shape वाला कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। इसके अलावा फोन में एक स्नैपड्रैगन प्रोसेसर होने वाला है, इसकी भी जानकारी आना शुरू हो गई है। आइए अब जानते है कि आखिर OnePlus 13s को इंडिया के बाजार में कब तक लॉन्च किया जा सकता है, इसके अलावा फोन के प्राइस को लेकर क्या सामने आ रहा है, इसके स्पेक्स कैसे होने वाले हैं और यह कब तक आपको मिल जाने वाला है।
OnePlus की ओर से आधिकारिक तौर पर अभी तक यह जानकारी नहीं आई है कि आखिर OnePlus 13s को कब तक लॉन्च किया जाने वाला है लेकिन अगर रिपोर्ट आदि पर गौर किया जाए तो ऐसा माना जा रहा है कि OnePlus 13s को इंडिया में इस महीने के ही अंत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि। आपको एक बार फिर से बता देता हूँ कि फोन की आधिकारिक लॉन्च देत अभी तक सामने नहीं आई है।
OnePlus 13s के डिजाइन को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि यह फोन एक स्लीक डिजाइन में आने वाला है। इस फोन में आपको एक मैट-फिनिश रियर पैनल मिलने वाला है। इस फोन में आपको एक Square-Shape वाला कैमरा मोयुल भी मिलने वाला है, जिसमें वर्टिकल तौर पर डुअल कैमरा नजर आने वाले हैं। इसके अलावा इसी के अंदर आपको एक फ्लैश भी यहीं पर नजर आने वाली है। OnePlus 13s में आपको एक पंच-होल भी मिलने वाला है। इसमें आपको फोन का फ्रन्ट कैमरा नजर आएगा। इसके अलावा फोन से इस बार अलर्ट स्लाइडर को हटाया जा सकता है। हालांकि, एक नए बटन को शामिल किया जा सकता है।
OnePlus 13s के इंडिया प्राइस को लेकर भी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, अगर OnePlus 13 और OnePlus 13R के प्राइस को देखा जाए तो ऐसा अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोन यानि की OnePlus 13s को इंडिया में 46,000 रुपये के आसपास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
OnePlus 13s स्मार्टफोन को देखा जाए तो यह स्नैपड्रैगन 8 Elite पर लॉन्च किया जा सकता हिय। इस फोन के अन्य डिटेल्स को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहन आई हा। लेकिन रिपोर्ट आदि कहती है कि यह फोन OnePlus 13T का ही रीब्रांडेड वर्जन होने वाला है। इसका मतलब है कि इस फोन में आपको कई ऐसे फीचर मिल सकते हैं, जो आप पहले ही एक OnePlus Phone में देख चुके हैं।
OnePlus 13s में एक 6.32-इनव्ह की 1.5K OLED डिस्प्ले हो सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर आने वाली है। इसके अलावा फोन में 12GB की रैम और 512GB की स्टॉरिज मिल सकती है। OnePlus 13s में आपको एक 6260mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 90W की फास्ट चार्जिंग के साथ आने वाली है।
इसके अलावा OnePlus 13s के कैमरा को लेकर चर्चा की जाए तो यह फोन एक 50MP का मेन कैमरा के अलावा एक 50MP का टेलीफोटो लेंस से भी लैस हो सकता है, जो 2x Optical Zoom सेलैस होने वाला है। इस फोन में आपको एक 16MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: iQOO Neo 10 Pro+ स्मार्टफोन में मिलने वाली है ये चमकदार डिस्प्ले, स्पेक्स भी इंटरनेट पर आए सामने