OnePlus 12 दिसंबर 2023 में चीन में और जनवरी 2024 में दूसरे ग्लोबल बाजारों में लॉन्च होने की उम्मीद है।
हाल ही में OnePlus 12 के कथित CAD रेंडर ऑनलाइन लीक हुए हैं जो इसके संभावित डिजाइन की एक झलक दिखाते हैं।
OnePlus 12 अपकमिंग स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस होने की उम्मीद है।
#image_title
OnePlus 12 दिसंबर 2023 में चीन में और जनवरी 2024 में दूसरे ग्लोबल बाजारों में लॉन्च होने की उम्मीद है। जैसे-जैसे लॉन्च नजदीक आता जा रहा है वैसे ही इस स्मार्टफोन को लेकर अधिक लीक्स और अफवाहें बाहर आ रही हैं। हाल ही में इस हैंडसेट के कथित CAD रेंडर ऑनलाइन लीक हुए हैं जो इसके संभावित डिजाइन की एक झलक दिखाते हैं। इस फोन के कैमरा आइलैंड में तीन के बजाए चार सर्कल होने का सुझाव मिला है। हैंडसेट को नए Hasselblad लोगो के साथ भी देखा जा सकता है। OnePlus 12 अपकमिंग स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस होने की उम्मीद है।
जाने-माने टिप्सटर Steve H. McFly (@OnLeakes) ने MySmartPrice के साथ सहयोग से अपकमिंग OnePlus 12 के CAD रेंडर लीक किए हैं। ये रेंडर हैंडसेट में कर्व्ड डिस्प्ले के साथ होल पंच डिस्प्ले डिजाइन का संकेत देते हैं। जैसा कि पहले ही बताया गया है फोन के कैमरा मॉड्यूल में तीन के बजाए चार सर्कल देखे जा सकते हैं। यह नया एडिशन एक पेरिस्कोप या LiDAR सेंसर हो सकता है। लेटेस्ट रेंडर के मुताबिक वनप्लस ने कैमरा मॉड्यूल में Hasselblad लोगो को केवल "H" से दर्शाया है। इस ब्रांडिंग को कैमरों के बाईं ओर रखा गया है।
दावा किया गया है कि OnePlus 12 के लेटेस्ट रेंडर टिप्सटर द्वारा देखी गई प्री-प्रोडक्शन यूनिट की इमेजेस के आधार पर बनाए गए हैं। ये नए रेंडर उससे थोड़े अलग हैं जो हम पहले देख चुके हैं। हालांकि, कंपनी द्वारा छोटे-मोटे बदलावों के साथ हैंडसेट के पिछले डिजाइन लैंगुएज को फॉलो करने की संभावना है। ध्यान दें कि कंपनी की ओर से अभी कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
पिछले कुछ हफ्तों में OnePlus 12 के स्पेसिफिकेशन्स कई बार लीक हो चुके हैं। यह फोन एंड्रॉइड 14 पर आधारित OxygenOS 14 के साथ आने की उम्मीद है और इसमें 6.7-इंच फ्लूइड LTPO AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है जो 2K रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा OnePlus 12 में 5400mAh बैटरी मिल सकती है जो 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।