भारत में OnePlus 11R का प्रोडक्शन हुआ शुरू, देखें कब हो रहा है लॉन्च?

Highlights

OnePlus 11R अप्रैल या मई में लॉन्च हो सकता है।

स्मार्टफोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपनामों के साथ देखा गया है।

डिवाइस की बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।

OnePlus 11R इस साल अप्रैल या मई में लॉन्च हो सकता है क्योंकि कहा जा रहा है कि भारत में इसका निर्माण शुरू हो चुका है। OnePlus 11 का फरवरी में ग्लोबल डेब्यू होने के बाद OnePlus 11R इस सीरीज की दूसरी पेशकश होगा। स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन पहले ही लीक हो चुके हैं। यह भी OnePlus 10R की तरह टोन्ड-डाउन स्पेसिफिकेशंस के साथ आ सकता है।

91 Mobiles द्वारा भी OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट फोन को इसके उपनामों के साथ स्पॉट किया गया है जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि OnePlus 11 के ठीक बाद OnePlus 11R भी जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। जैसे कि कंपनी OnePlus 11 को फरवरी में ग्लोबल तौर पर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, इससे माना जा रहा है कि OnePlus 11R की लॉन्च डेट जल्द ही अगले कुछ हफ्तों में सामने आ सकती है।  

OnePlus 11R के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)

जैसा कि पहले ही बताया गया है, डिवाइस की स्पेसिफिकेशंस पहले ही लीक हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि यह प्रीमियम डिवाइस स्नैप्ड्रैगन 8+ Gen 1 (3.2GHz की बजाए 3GHz) के अंडरक्लॉक वर्जन द्वारा संचालित हो सकता है। 

इसी के साथ, स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करने वाली एक 6.7-इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। डिवाइस 8GB + 128GB, 12GB + 256GB और 16GB + 512GB के स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध हो सकता है। इसके अतिरिक्त, यह एंड्रॉइड 13 आधारित OxygenOS 13.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल सकता है। 

कैमरा की बात करें तो, हैंडसेट के बैक पर एक ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें एक 50MP का प्राइमरी सेंसर, एक 12MP सेकेंडरी लेंस और एक 2MP कैमरा शामिल हो सकता है। फोन के फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए एक 16MP कैमरा शामिल होने की संभावना है। 

जहां तक बैटरी की बात है, अनुमान है कि फोन में एक 5000 mAh बैटरी दी जा सकती है जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

 

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile