ZTE के नूबिया ब्रांड की ओर से एक नया स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ Nubia RedMagic 5G के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इस मोबाइल फोन में आपको कंम्पनी की ओर से काफी कुछ नया मिल रहा है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.65-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ फोन में मौजूद है। हालाँकि इतने पर ही बात ख़त्म नहीं होती है, इस मोबाइल फोन में आपको 240Hz टच सैंपलिंग रेट भी मिल रहा है।
फोन में क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 865 चिपसेट मौजूद है। इसके अलावा फोन में आपको 16GB तक की रैम मिल रही है। यह एक LPDDR5 रैम है। इसके अलावा यह मोबाइल फोन एक L-Shape कुलिंग पाइप और नए एक्टिव लिक्विड कुलिंग के साथ मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको टर्बो फैन 3.0 मिल रहा है, हो पिछले फोन के मुकाबले 200% ज्यादा कूलर है। इसके अलावा इसमें आपको एयर फ्लो भी 30 फीसदी ज्यादा मिल रहा है, फोन में आपको मल्टीलेयर थर्मल ग्रेफाइट भी मिल रहा है।
स्मार्टफोन में आपको एक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है, इसके लावा फोन में आपको एक 64MP का मेन कैमरा सोनी IMX686 सेंसर से लैस होकर मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक 8MP का वाइड एंगल लेंस भी मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको 2MP का बोकेह लेंस भी मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 12MP का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। इस स्मार्टफोन में आपको एक 4500mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो 55W की फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
इस मोबाइल फोन को 2.84GHz ओक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसमें आपको एड्रेनो 650 GPU भी देखने को मिलेगा। हालाँकि इतना नहीं इस मोबाइल फोन को आप 8GB/12GB/16GB LPDDR5 रैम ऑप्शन में 128GB की स्टोरेज के अलावा 256GB स्टोरेज में भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा फोन को एंड्राइड 10 पर लॉन्च किया गया है, इसके अलावा फोन में आपको रेडमैजिक OS भी मिल रहा है। फोन में आपको एक 3.5mm का ऑडियो जैक मिल रहा है।
अगर कीमत की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को कई वैरिएंट ऑप्शन में ख़रीदा जा सकता है। इस मोबाइल फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट को आप 3,799 युआन यानी लगभग Rs 40,265 की कीमत में खरीद सकते हैं, इसके अलावा अगर आप इसका 12GB रैम और 128GB मॉडल लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए लगभग 4,099 युआन यानी लगभग Rs 43,430 में खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर आप इसका 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट खरीदना चाहते हैं तो आप इसे लगभग 4,399 युआन यानी लगभग Rs 46,605 की कीमत में खरीद सकते हैं। अंत में अगर हम इसके 16GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट की चर्चा करें तो इसे 4,999 युआन यानी लगभग Rs 52,965 की कीमत में ख़रीदा जा सकता है।
हालाँकि इतने पर ही बात पूरी नहीं होती है। अगर आप इस मोबाइल फोन का ट्रांसपेरेंट मॉडल खरीदना चाहते हैं तो आप पिछले की तरह ही इसे खरीद सकते हैं, लेकिन इसकी कीमत 4,599 युआन यानी लगभग Rs 48,725 की कीमत में इसे ख़रीदा जा सकता है, यह कीमत इसके 12GB रैम और 256GB वैरिएंट की है। हालाँकि अगर आप 16GB रैम और 256GB मॉडल का ट्रांसपेरेंट मॉडल खरीदना चाहते हैं तो आप इसे लगभग 5,199 युआन यानी Rs 55,085 की कीमत में खरीद सकते हैं। इस मोबाइल फोन को अभी के लिए चीन के बाजार में ऑर्डर किया जा सकता है, लेकिन इसे आपतक 19 मार्च को चीन में पहुँचाया जाने वाला है। असल में इसका ग्लोबल लॉन्च अप्रैल महीने में हो सकता है। फोन को ब्लैक, रेड और ग्रेडिएंट वर्जनों में भी लिया जा सकता है।