स्मार्टफोन निर्माता Nubia आज भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। Red Magic 3S को आज दोहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा और डिवाइस की सेल ख़ासतौर से Flipkart पर की जाएगी। डिवाइस पहले से चीन में उपलब्ध है। डिवाइस को भारत में 8GB+128GB तथा 12GB+256GB मॉडल में पेश किया जाएगा।
आधिकारिक लॉन्च से पहले डिवाइस को Flipkart लिस्टिंग में देखा गया था लेकिन फोन का लॉन्च आज दोपहर 12 बजे आयोजित किया जा रहा है इसलिए Nubia Red Magic 3S की सही कीमत का तब ही पता चल पाएगा। फ्लिप्कार्ट लिस्टिंग के आधार पर इस फोन का price Rs 35,999 (~$504) से शुरू होगा।
Nubia Red Magic 3S में FHD+ रेज़ोल्यूशन वाली 6.65-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है और इसका रिफ्रेश रेट 90Hz, टच रिस्पोंस रेट 240Hz है और यह HDR कॉन्टेंट सपोर्ट करती है। डिवाइस स्नैपड्रैगन 855+ SoC द्वारा संचालित है और इसे 12GB रैम तथा 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।
Nubia का दावा है कि यह दुनिया का पहला है जो डुअल कूलिंग सिस्टम के साथ आता है। डिवाइस में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो कि सोनी का IMX586 सेंसर है। फोन के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है और बैटरी की बात करें तो फोन में 5,000mAh की बैटरी रखी गई है जो 27W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर पर नज़र डालें तो नया परफॉरमेंस मॉनिटरिंग और गेम रिकॉर्डिंग के लिए नए Game Space 2.1 ऐप को शामिल किया गया है इसके अलावा, Red Magic 3 की ही तरह Red Magic 3S भी रियर RGB स्ट्रिप ऑफर करने वाला है।