Nubia की तरफ से हाल ही में उसके अपकमिंग स्मार्टफोन को 3C सर्टिफिकेशन मिला है और उम्मीद है कि यह फ़ोन Nubia Red Magic 3 हो सकता है। हालाँकि अभी इस बात का आधिकारिक खुलासा नहीं हो पाया है कि किस डिवाइस के लिए यह सर्टिफिकेशन मिला है। वहीँ डिवाइस का मॉडल नंबर NX629J से फ़ोन के Nubia Red Magic 3 के होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि Nubia Red Magic Mars गेमिंग फ़ोन को पिछले साल 2018 में मॉडल नंबर NX619J के साथ लॉन्च किया गया था।
3C सर्टिफिकेशन इस बात की ओर इशारा करते हैं कि जल्द ही इस फ़ोन को चीनी लॉन्च किया जा सकता है, जैसा कि चीनी फोनमेकर हर बार अपने आधिकारिक लॉन्च से पहले ऐसा करती है। GizmoChina, की रिपोर्ट के मुताबिक Nubia Red Magic 3 की 3C लिस्टिंग इस बात का संकेत देती है कि डिवाइस ऐसे चार्जर के साथ आ सकता है जो 30W रैपिड चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करता है।
इस बात का खुलासा तब हुआ जब कंपनी के CEO Ni Fei ने Red Magic गेमिंग फ़ोन की बैटरी की ओर इशारा करते हुए बताया कि फ़ोन “5”डिजिट से स्टार्ट होगा। ऐसे में उम्मीद है कि फ़ोन 5,000mAh बैटरी में आ सकता है। वहीँ कुछ पिछली रिपोर्ट्स की मानें तो डिवाइस Snapdragon 855 SoC के साथ 12GB RAM से लैस हो सकता है। साथ ही यह फ़ोन hybrid cooling system से भी लैस हो सकता है जिसमें लिक्विड कूलिंग के साथ एक टर्बोफैन भी हो सकता है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
ये भी पढ़ें:
Nubia Red Magic Mars RNG Edition चीन में 10GB की रैम और 256GB स्टोरेज में हुआ लॉन्च
8GB RAM के साथ भारत में आने वाले स्मार्टफोन्स