Nubia ने चीन में अपना नया 5G स्मार्टफोन Nubia Play लॉन्च कर दिया है। फोन बेहतरीन स्पेक्स, AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, ICE2.5 रैक-माउंटेड लिकुइड कूलिंग सिस्टम और 5,100mAh बैटरी के साथ आया है। स्मार्टफोन चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और फोन की रेगुलर सेल 24 अप्रैल से शूरु होगी।
कीमत की बात करें तो Nubia Play एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है जो 5G सपोर्ट के साथ आया है। कंपनी ने इसके बेस वेरिएंट की कीमत RMB 2,399 रखी है और इस वेरिएंट में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा, 8GB रैम और 128GB वेरिएंट का दाम RMB 2,699 है। वहीं, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट RMB 2,999 में मिलता है।
Nubia Play 5G में 6.55 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिल रही है और इसका रेज़ोल्यूशन 1080 × 2340 पिक्सल है। फोन में 20:9 AMOLED स्क्रीन मिलती है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। कंपनी ने फोन को ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G SoC और एड्रेनो 620 GPU के साथ पेश किया है। फोन को तीन वेरिएंट 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB मिलते हैं।
कैमरा की बात करें तो नूबिया प्ले क्वाड कैमरा ऑफर करता है। कैमरा सेटअप में एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस मिलता है जो कि Sony IMX582 सेन्सर है, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का 120 डिग्री अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है। इसके अलावा तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्ष्क्ष्ल का मैक्रो सेन्सर और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर है। फोन के फ्रंट पर 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेन्सर दिया गया है जो फेस लॉक सपोर्ट करता है। इसके अलावा, डिवाइस में 5,100mAh की बैटरी दी गई है जो 30W USB Type-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट रंगों में आया है।