लॉन्च से पहले Nothing Phone 3a का डिजाइन लीक, मुख्य स्पेक्स भी इंटरनेट पर फैला रहे सनसनी, देखें फुल डिटेल्स
Nothing Phone 3a का लॉन्च से पहले ही फर्स्ट लुक सामने आया है, Nothing Phone 3a का डिजाइन इंटरनेट पर चर्चा बना हुआ है।
नथिंग फोन को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि इस फोन में एक बेहतरीन और अपग्रेडेड कैमरा सेटअप होने वाला है।
आइए जानते है कि Nothing Phone को लेकर इंटरनेट पर लॉन्च से पहले ही क्या जानकारी चल रही है।

नथिंग फोन (3a) अपने ग्लोबल लॉन्च के लिए तैयार है, इस फोन को अगले महीने लॉन्च किया जाने वाला है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि फोन को इंडिया के बाजार में भी इसके बाद लाया जा सकता है। नथिंग द्वारा इस मिड-रेंज स्मार्टफोन का पहला ग्लिम्प्स अब सामने आ चुका है। असल में, कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों पर एक अनबॉक्सिंग वीडियो शेयर किया है, जो फोन के बैंक पैनल के डिजाइन को उजागर कर रहा है, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फोन में एक स्पेशल कैमरा मॉड्यूल होने वाला है, इसके अलावा कुछ इमेज इंटरनेट पर भी चल रह हैं, जो दिखा रही है कि फोन के कैमरा के आसपास भी LED लाइट मौजूद हैं।
नथिंग फोन (3a) सीरीज़ में दो स्मार्टफोन मॉडल हो सकते हैं। इसका मतलब है कि पिछले साल लॉन्च हुए नथिंग फोन (2a) और फोन (2a) प्लस की प्रथा को दो नए फोन्स आगे बढ़ाने वाले हैं। इस नए फोन में बैक पर एक ट्रिपल-कैमरा सेटअप नजर आ रहा है, जिसमें दो वर्टिकली अरेंज्ड लेंस और एक बड़ा सेंसर भी देखा जा सकता है। इसके अलावा, फेमस ग्लिफ लाइटिंग फीचर को कैमरा मॉड्यूल के साथ जोड़ा गया है, इसे भी यहीं पर देखा जा सकता है, ऐसा ही कुछ पिछले मॉडल में भी देखा जा चुका है।
Phone (3a) Series.
— Nothing India (@nothingindia) February 24, 2025
Where technical intricacy meets purity - the essence of Nothing.
Get Closer | 4 March 3:30 PM pic.twitter.com/XkJFx3mogm
हाल ही में, नथिंग ने यह भी बताया कि इस स्मार्टफोन में एक डेडिकेटेड कैमरा बटन होगा, जो iPhone 16 सीरीज़ में भी देखने को मिलता है, ऐसा भी कह सकते है कि iPhone वाले फीचर को आप इस फोन में देख सकते हैं। नथिंग फोन (3a) के लीक हुए डेटा के अनुसार, यह दो स्टोरेज कॉन्फिगरेशंस में लॉन्च किया जा सकता है: फोन को 8GB RAM के साथ 128GB या 256GB की इंटरनल स्टोरेज में लॉन्च किया जा सकता है। यूज़र्स के पास दो कलर ऑप्शंस भी होने वाले है, वह ब्लैक और व्हाइट में से किसी एक ऑप्शन का चुनाव करके इस फोन को खरीद सकते हैं।
अपनी आधिकारिक X हैंडल से कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि नथिंग फोन (3a) सीरीज़ में Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर होगा, हालांकि इसके मॉडल के बारे में अभी तक जानकारी नहीं दी गई है। नथिंग के CEO कार्ल पेइ ने संकेत दिया है कि यह नया प्रोसेसर फोन 2A प्लस के मुकाबले 72 प्रतिशत फास्ट परफॉरमेंस से लैस होने वाला है।
Meet Phone (3a) Series. First hands-on experience with NEO Gamma.@1x_tech pic.twitter.com/U7vuinDVR7
— Nothing (@nothing) February 24, 2025
इसके अतिरिक्त, नथिंग फोन (3a) सीरीज़ में फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ एक बेहतरीन 5,000mAh बैटरी भी होने की संभावना है। इस सीरीज़ की कीमत लगभग 25,000 रुपये से शुरू हो सकती है, हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। यह नथिंग OS 3 के साथ लॉन्च होगा, इसके अलावा इसमें लेटेस्ट Android 15 का सपोर्ट भी मिलने वाला है।
हो सकता है कि नथिंग फोन (3a) लाइनअप में एक Plus या Pro वेरिएंट भी हो, जिसमें Pro वेरिएंट में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज हो सकती है। इसके सिग्नेचर डिजाइन को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह फोन भी सीरीज भी ट्रांसपेरेंट एस्थेटिक के साथ आएगी, और इसमें कई अपग्रेड होने की भी उम्मीद की जा सकती है।
