Nothing Phone 3 launch confirmed with snapdragon 8s gen 4 chipset
Nothing Phone 3 भारतीय बाजार में 1 जुलाई को लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस फोन की चिपसेट डिटेल्स का खुलासा कर दिया है। पुष्टि हो गई है कि यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक Snapdragon प्रोसेसर के साथ आएगा। इसी बीच, हाल ही में इस हैंडसेट का डिजाइन भी ऑनलाइन लीक हुआ है। उम्मीद है कि इसमें एक ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलेगा जिसमें एक पेरिस्कोप टेलिफ़ोटो शूटर शामिल होगा। कंपनी नथिंग फोन 3 को Headphone 1 ओवर-ईयर ऑडियो वियरेबल के साथ पेश करेगी।
नथिंग फोन 3 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 प्रोसेसर से अपनी पावर लेगा। Gadgets 360 के मुताबिक, कंपनी ने इसकी पुष्टि एक प्रेस रिलीज में की है। नथिंग के CEO Carl Pei का दावा है कि यह चिपसेट CPU परफॉर्मेंस में नथिंग फोन 2 (जिसमें स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 है) के मुकाबले 36 प्रतिशत तक सुधार करेगा।
यह भी पढ़ें: Panchayat Season 4: 24 जून को लौट रहे फुलेरा वासी, नया सीजन देखने से पहले ताज़ा कर लें पुरानी यादें
Pei ने आगे यह भी कहा कि GPU और NPU परफॉर्मेंस को भी पिछले हैंडसेट की तुलना में क्रमश: 88% और 60% से बढ़ाया गया है। पेई ने कहा कि प्रैक्टिकली इन सुधारों के नतीजे में “तेज” परफॉर्मेंस मिलेगी।
इससे पहले लीक्स में यह दावा किया गया था कि नथिंग फोन 3, 12GB + 256GB और 16GB + 512GB वेरिएंट्स में आएगा जिनकी कीमतें क्रमश: $799 (लगभग Rs. 68,000) और $899 (लगभग Rs. 77,000) रखी जाएगी। यह भी पुष्टि हो गई है कि यह डिवाइस भारत में फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
नथिंग फोन 3 में एक 6.77-इंच एमोलेड डिस्प्ले और एक 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मिलने की उम्मीद है। रूमर्ड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में एक अल्ट्रावाइड और पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो शूटर शामिल हो सकता है। इस फोन में 5000mAh से ज्यादा क्षमता की बैटरी हो सकती है।
हाल ही में लीक हुए डिजाइन रेंडर्स के मुताबिक, नथिंग फोन 3 एक ट्रांसपेरेंट बैक पैनल के साथ आ सकता है। हालांकि, यह काफी हद तक निश्चित है कि फोन 3 में ग्लिफ इंटरफ़ेस नहीं होगा। इस फोन को Nothing Headphone 1 के साथ US और कनाडा में भी उपलब्ध कराया जाएगा।