Nothing Phone 3 Price Drop in India Over by Rs 37000 in Flipkart
स्मार्टफोन बाजार में बढ़ती उत्पादन लागत के कारण डिवाइसेज़ की कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, अगर आप नया एंड्रॉयड स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Nothing Phone 3 इस समय भारत में आकर्षक छूट के साथ उपलब्ध है और कई ऑफर्स का लाभ उठाकर इसे 42,000 रुपये से कम प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकता है। आइए पूरी डील देखते हैं।
अमेज़न पर Nothing Phone 3 के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 43,999 रुपये लिस्टेड है। यह इसकी असली कीमत 79,999 रुपये की तुलना में करीब 48 प्रतिशत कम है।
इसके अलावा, कुछ चुनिंदा बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स का इस्तेमाल करने पर ग्राहकों को 2199 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। वहीं, फ्लिपकार्ट एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने स्मार्टफोन के बदले 39,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। बैंक ऑफर्स को मिलाकर डिवाइस की प्रभावी कीमत को काफी हद तक कम किया जा सकता है और यह 42,000 रुपये से नीचे भी पहुंच सकती है।
Nothing Phone 3 कंपनी के सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ आता है। स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6.6 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट वाला 50MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50MP का कैमरा उपलब्ध कराया गया है।
पावर बैकअप के लिए इस डिवाइस में 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, फोन की बैटरी 1 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में लगभग 55 मिनट का समय लेती है। यह स्मार्टफोन Nothing OS पर काम करता है।
यह भी पढ़ें: Realme P4R Vs Realme P4X: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना