इस साल नहीं लॉन्च होंगे CMF फोन, इस वजह से कंपनी ने लिया ये फैसला, फैन्स को लगा तगड़ा झटका!

HIGHLIGHTS

Nothing ने पुष्टि की है कि इस साल कोई नया CMF Phone लॉन्च नहीं होगा.

कंपनी ने बढ़ती मेमोरी कीमतों को फैसले की मुख्य वजह बताया है.

CMF के अन्य प्रोडक्ट्स और नए Nothing स्मार्टफोन अभी भी लॉन्च किए जाएंगे.

अगर आप इस साल CMF Phone 2 Pro के सक्सेसर का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए निराश करने वाली खबर है. Nothing ने आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है कि इस साल कोई नया CMF Phone लॉन्च नहीं किया जाएगा. कंपनी के एक अधिकारी ने इस फैसले की वजह भी बताई और कहा कि “हम कुछ ऐसा लॉन्च करने के बजाय पहले ही साफ बता देना बेहतर समझते हैं जिस पर हमें गर्व न हो.”

Nothing के सह-संस्थापक ने की पुष्टि

Nothing के सह-संस्थापक Akis Evangelidis ने X पर पुष्टि की कि इस साल नया CMF Phone लॉन्च नहीं होगा.

उन्होंने कहा, “हम एक सक्सेर डिवाइस पर काम कर रहे थे, लेकिन मौजूदा समय में मेमोरी की कीमतें जिस स्तर पर हैं, उस स्थिति में हम ऐसा फोन नहीं बना सकते जो वास्तविक रूप से बेहतर अनुभव दे और साथ ही CMF के लिए उपयुक्त कीमत पर उपलब्ध कराया जा सके.”

उन्होंने आगे कहा, “इसी कारण हमने इस साल नया CMF Phone लॉन्च नहीं करने का फैसला किया है.” इससे पुष्टि हो गई है कि CMF Phone 3 Pro या CMF Phone 2 Pro के सक्सेर के रूप में आने वाला कोई भी नया मॉडल इस साल लॉन्च नहीं होगा.

अप्रैल में लीक हुए थे स्पेसिफिकेशन

रिपोर्ट के अनुसार इस साल अप्रैल में इस कथित स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक हुए थे, जब संभवतः डिवाइस अभी विकास के चरण में था. इससे यह भी संकेत मिलता है कि डिवाइस की लॉन्चिंग रद्द करने का फैसला कंपनी ने बाद में लिया.

दूसरे CMF प्रोडक्ट्स अभी भी आएंगे

Akis Evangelidis ने यह भी पुष्टि की कि CMF ब्रांड के अन्य नए प्रोडक्ट्स अभी भी लॉन्च किए जाएंगे. इनमें ऑडियो प्रोडक्ट्स या अन्य वेयरेबल एक्सेसरीज शामिल हो सकती हैं. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि कंपनी पूरी तरह नई कैटेगरी में भी प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.

नए Nothing स्मार्टफोन भी हैं रास्ते में

Akis Evangelidis ने यह भी संकेत दिया कि नए Nothing स्मार्टफोन आने वाले हैं. यह जानकारी ऐसे समय आई है जब ब्रांड पहले ही दो नए प्रोडक्ट्स को टीज करना शुरू कर चुका है. हालांकि उन्होंने इन आगामी स्मार्टफोन्स के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी शेयर नहीं की.

मेमोरी की बढ़ती कीमतें बनी वजह

नए CMF Phone को लॉन्च न करने का फैसला कई लोगों के लिए हैरानी भरा हो सकता है क्योंकि CMF Phone 2 Pro को एक वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन माना गया था. हालांकि चिप की कमी के कारण मेमोरी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. ऐसी स्थिति में Nothing जैसी नई कंपनी के लिए उपयुक्त कीमत पर नया प्रोडक्ट लॉन्च करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि Samsung, OnePlus और Vivo जैसी कंपनियां भी इसी वजह से अपने स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: भारत में Telegram बैन! इस दिन तक नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल यूजर्स, NEET एग्जाम को देखते हुए लिया गया फैसला

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :