Nokia ने ऐलान किया है कि Android 12 डेवलपर प्रीव्यू प्रोग्राम को जल्द ही Nokia X20 के लिए उपलब्ध कराया जाएगा और यूजर्स एंडरोइड के नए वर्जन का मज़ा ले पाएंगे।
हालांकि, गूगल ने I/O इवेंट में Google ने नोकिया के बारे में कुछ नहीं बोला है। नोकिया ने डेवलपर प्रीव्यू की घोषणा की है। नोकिया ने कहा, “Android 12 डेवलपर प्रीव्यू प्रोग्राम डेवलपर को ताकत देगा जिससे वो ऐप्स को क्रिएट, टेस्ट कर सकते हैं और नए ऑपरेटिंग सिस्टम के लॉन्च से पहले इनकी जांच कर सकते हैं ऐप डेवलपर 2021 की तीसरी तिमाही से Nokia X20 पर एंडरोइड के लेटेस्ट वर्जन का आनंद उठा पाएंगे।
Nokia ने मेनशन किया कि जो डेवलपर प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे वो कोलबोरेट करके आइडिया साझा कर सकते हैं और टिप्स नोकिया फोंस कम्यूनिटी फोरम पर डाल सकते हैं। फोरम जॉइन करने के लिए डेवलपर नोकिया स्मार्टफोंस पर उपलब्ध MyPhoneApp के ज़रिए रजिस्टरेशन कर सकते हैं।
इसके अलावा, Android 12 डेवलपर प्रीव्यू प्रोग्राम के ज़रिए ऐप एक्सपर्ट 16 भाषाओं में HMD ग्लोबल के इन-हाउस डेवलपर टीम के साथ बातचीत कर सकते हैं।
नोकिया ने कुछ फीचर्स को भी मेनशन किया है जो एंडरोइड 12 के साथ उपलब्ध कराए जाएंगे: