Nokia ने अपने स्मार्टफोंस के लिए एंडरोइड 11 अपडेट का प्लान पेश कर दिया है। कंपनी अपने 13 स्मार्टफोंस के लिए यह अपडेट जारी कर रही है। कंपनी 2020 की चौथी तिमाही से ऑपरेटिंग सिस्टम का नया वर्जन रिलीज़ करेगा।
Nokia Mobile के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया गया है जिसमें लिखा है, “हम अपने #Android11 अपग्रेड का रोडमैप पेश करते हुए काफी उत्सुक हैं! हमने पिछले 3 साल में 1000 अपडेट रिलीज़ कर चुके हैं जो हमारे प्योर, सिक्योर और अप-टू-डेट प्लेज का हिस्सा है और आपके डिवाइस को सुरक्षित रखता है। ये हैं अगले 1000!”
कंपनी Q4 2020 में अपने नए लॉन्च हुए Nokia 8.3 5G और Nokia 5.3 के लिए Android 11 अपडेट जारी करेगी। Q4 2020 में एंडरोइड 11 पाने वाले पहले बैच में Nokia 2.2 और Nokia 8.1 भी शामिल होंगे। इसके अलावा, Nokia 1.3, Nokia 4.2, Nokia 2.4 और Nokia 3.4 को 2021 की पहली तिमाही में एंडरोइड 11 का अपडेट मिल जाएगा।
इसके अलावा, Nokia 3.2, Nokia 7.2 और Nokia 6.2 को 2021 की पहली और दूसरी तिमाही में एंडरोइड 11 का अपडेट मिल जाएगा। इसके अलावा, कंपनी ने यह भी बताया है कि, Nokia 1 Plus और Nokia 9 Pureview को 2021 की दूसरी तिमाही में नया OS अपडेट मिलेगा।
इस बीच, HMD ग्लोबल ने नोकिया 5.1 स्मार्टफोन के लिए एंडरोइड 10 अपडेट जारी कर दिया है। अपडेट को Armenia, Azerbaijan, Belarus, Georgia, India, Kazakhstan, Mongolia, Ukraine और Uzbekistan देशों में जारी किया गया है। भारत में यह अपडेट 29 अक्तूबर तक जारी किया जाएगा। कंपनी ने नोकिया 3.1 डिवाइस के लिए भी नया अपडेट जारी किया है।