Nokia ने एक नहीं दो नहीं बल्कि 6 नए स्मार्टफोंस लॉन्च किए हैं। इन स्मार्टफोंस को C सीरीज़, G सीरीज़ और X सीरीज़ के तहत लाया गया है जिनके नाम Nokia C10, Nokia C20, Nokia G10, Nokia G20, Nokia X10 तथा Nokia X20 है। इन फोंस में X सीरीज़ को फ्लैगशिप कैटेगरी की तरह लाया गया है। इसीलिए Nokia X10 और Nokia X20 बेहतरीन लुक और दमदार स्पेक्स से लैस हैं। आइए जानते हैं Nokia X10 और Nokia X20 के शानदार स्पेक्स, फीचर्स और किफ़ायती दाम के बारे में…
Nokia X10 और Nokia X20 के लुक की बात करें तो ये मोबाइल फोंस पंच-होल डिस्प्ले से लैस हैं जो कि बेज़ेल लेस डिस्प्ले है। डिस्प्ले के नीचे चिन को अच्छी तरह नोटिस किया जा सकता है जिस पर Nokia की ब्रांडिंग की गई है। डिस्प्ले के टॉप पर सेल्फी कमेरा के लिए पंच-होल दिया गया है। इस पंच होल के ऊपर बेज़ेल पर स्पीकर दिया गया है।
Nokia X10 फॉरेस्ट और स्नो कलर में आया है जबकि Nokia X20 को मिडनाइट सन और नोर्डिक ब्लू कलर में पेश किया गया है।
Nokia X सीरीज़ के इन फोंस को सर्किल शेप वाले रियर कैमरा सेटअप से लैस किया गया है जो बैक पैनल के बीच में फिट किए गए हैं। इस सेटअप में कैमरा सेंसर्स के साथ ही साईड में फ्लैश भी दी गई है। पैनल पर वर्टिकल Nokia लोगो भी मौजूद है।
फोन के निचले हिस्से पर 3.5mm हैडफोन जैक और USB टाइप-C पोर्ट के साथ स्पीकर भी दिया गया है। दाईं ओर वॉल्यूम रोककेर के साथ फिंगरप्रिंट सेन्सर को भी एम्बेड किया गया है। फोंस का मेजरमेंट 168.94 x 79.7 x 9.1mm है। वज़न की बात करें तो Nokia X10 का वज़न 210 ग्राम और Nokia X20 का वज़न 220 ग्राम है।
Nokia X10 और Nokia X20 को 20:9 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ आए हैं और इनमें 6.67 इंच की फुल HD+ पंच-होल डिस्प्ले दी गई है जो 1080 x 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करती है। स्मार्टफोंस की स्क्रीन को फ्लिकर फ्री डिमिंग तकनीक पर बनाया गया है और ये 450निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। Nokia X10 और Nokia X20 एंडरोइड 11 OS के साथ आए हैं और ये ओक्टा-कोर प्रॉसेसर के साथ ड्यूल मोड 5G सपोर्ट करने वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट द्वारा संचालित हैं। Nokia X10 और Nokia X20 में 4,470एमएएच की बैटरी दी गई है जो ओटीजी सपोर्ट करती है।
फोटोग्राफी की बात करें तो इन फोंस में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Nokia X20 को 64MP के प्राइमरी सेन्सर का साथ मिला है तो X10 में 48MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा, दोनों फोंस में 5MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP डेप्थ सेन्सर और 2MP मैक्रो लेंस मौजूद हैं। सेल्फी के लिए Nokia X10 में 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है और Nokia X20 में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Nokia X10 को तीन वेरिएंट में उतारा गया है। एक वेरिएंट में 4GB रैम + 128GB स्टोरेज, दूसरे में 6GB रैम + 64GB स्टोरेज और तीसरे में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिल रहा है। ग्लोबल मार्केट में इस फोन की शुरुआती कीमत €309 यानि लगभग 27,000 रुपये है।
Nokia X20 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसमें एक वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज से लैस है जबकि दूसरा 8GB रैम और 128GB स्टोरेज से लैस है। इंटरनेशनल बाज़ार में फोन 349 यूरो की कीमत में आया है जो लगभग 30,000 रुपये है।