Nokia 8 अप्रैल को इवेंट आयोजित करने वाला है। इस इवेंट में कंपनी X सीरीज़ और G सीरीज़ स्मार्टफोंस को लॉन्च करेगी। हाल ही में लीक हुए फोंस Nokia G10, Nokia G20, Nokia X10 और Nokia X20 को इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। X सीरीज़ स्मार्टफोंस बजट 5G फोन होंगे होंगे जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 SoC के साथ आएंगे जबकि Nokia G10 और G20 फोंस में क्वाड रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी मिलेगी।
फोन को 8 अप्रैल को शाम 7:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। स्टार्टिंग G सीरीज़ को Rs 11,999 में पेश किया जा सकता है और मोबाइल फोन ब्लू और पर्पल कलर में आएगा। फीचर्स की बात करें तो Nokia G10 ओक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो P22 SoC के साथ आएगा जबकि Nokia G20 मीडियाटेक हीलियो G35 SoC से लैस होगा। फोन में 3GB रैम और 4GB रैम विकल्प मिलेंगे।
स्टोरेज की बात करें तो डिवाइस में 32GB और 64GB स्टोरेज मिलेंगे। डिवाइस में क्वाड रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक 48MP का मुख्य कैमरा, 2MP का डेप्थ कैमरा, 5MP का अल्ट्रा वाइड सेन्सर और 2MP का मैक्रो सेन्सर मिलेगा। फोन के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
Nokia X10 5G की कीमत Rs 25,000 के अंदर है। इसके अलावा, Nokia X20 5G को Rs 30,000 की कीमत में पेश किया जाएगा। इस कीमत में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगा।