Nokia 25 जनवरी को लॉन्च कर सकता है एक Original फोन

HIGHLIGHTS

25 जनवरी को लॉन्च हो सकते हैं ये फोंस

Nokia 9.2 PureView का लॉन्च बढ़ा आगे

Nokia के आगामी Nokia 9.2 PureView स्मार्टफोन का लॉन्च इस साल के आखिर तक बढ़ता दिखाई दे रहा है। डिवाइस की रिलीज़ डेट अभी आगे बढ़ा दी गई है। कंपनी इस महीने एक नया ‘Originals’ डिवाइस लॉन्च कर सकती है।

हाल ही में HMD Global के चीफ प्रॉडक्ट ऑफिसर Juho Sarvikas ने Adidas Originals की एक जोड़ी की तस्वीर साझा की थी। क्या यह महत्वपूर्ण है? हाँ, क्योंकि ट्वीट के कैप्शन से कई जवाब मिल जाते हैं। ऐसा हो सकता है कि कंपनी अपने पुराने फोंस को नए अवतार में लॉन्च कर सकती है।

https://twitter.com/sarvikas/status/1213386412604588034?ref_src=twsrc%5Etfw

Juho ने चाइनीज़ न्यू इयर का हेशटैग भी जोड़ा है। एशियन फेस्टिवल 25 जनवरी को शुरू होगा और इसी दौरान नोकिया के Original phones को देख सकते हैं। अभी लॉन्च की आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है।

पिछले साल लॉन्च हुए Nokia 9 PureView में 5.99 इंच की p-OLED डिस्प्ले दी गई है और डिस्प्ले को 2K रेज़ोल्यूशन और 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है और डिस्प्ले HDR10 सर्टिफाइड है। डिवाइस को वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस बनाने के लिए IP67 रेटिंग दी गई है और फोन की डिस्प्ले को कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। डिवाइस में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और डिवाइस AI आधारित फेस अनलॉक फीचर से लैस होगा। डिवाइस को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ लाया गया है और फोन में 3320mAh की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 3 सपोर्ट करती है और इसे 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। डिवाइस स्टॉक एंड्राइड 9 पाई पर आधारित है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :