Nokia 8.3 5G स्मार्टफोन लॉन्च, 64MP का क्वाड कैमरा सेटअप है खास

HIGHLIGHTS

Nokia की ओर से उसका Nokia 8.3 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया गया है

इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.81-इंच की FHD+ प्योरडिस्प्ले, स्नेपड्रैगन 765G चिपसेट और 64MP का क्वाड-रियर कैमरा मिल रहा है

HMD ग्लोबल ने एक ऑनलाइन इवेंट में कंपनी के पहले मिड-रेंज 5G एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन Nokia 8.3 5G को पेश कर दिया है। इसमें आपको एक 6.81 इंच की FHD + पंच-होल PureDisplay मिल रही है, यह स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट द्वारा चलता है, साथ ही इसमें आपको 5G सपोर्ट भी मिल रही है, फोन में 8GB तक की रैम और Android 10 की भी सपोर्ट मिल रही है, यह मोबाइल फोन क्वाड रियर कैमरे के साथ आता है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा, अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है 2.8μm सुपर पिक्सल, वीडियो HDR और 4K अल्ट्रा HD सपोर्ट, डेप्थ सेंसर और एक मैक्रो कैमरा के साथ मिल रहा है। एक्शन कैमरा मोड और ZEISS सिनेमाई प्रभाव भी इसमें आपको मिल रहे हैं।

फोन में आपको ZEISS सिनेमा कैप्चर और एडिटर मिल रहा है और OZO ऑडियो भी इसमें शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि पोलर नाइट कलर में इसका नॉर्डिक प्रीमियम डिज़ाइन, जो आर्कटिक आकाश से सीधे प्रेरणा लेता है। इसमें पावर बटन पर साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है और 18W फास्ट चार्जिंग के साथ 4500mAh की बैटरी के साथ यह मोबाइल फोन आता है।

फ़ोन आपको एक 6.81-इंच (1080 × 2400 पिक्सल) फुल एचडी + 20: 9 एलसीडी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिल रही है, इसके अलावा फोन में आपको ऑक्टा कोर (1 x 2.4GHz + 1 x 2.2GHz + 6 x 1.8GHz Kryo 475 CPUs) स्नैपड्रैगन 765G 7nm EUV मोबाइल प्लेटफॉर्म एड्रिनो 620 GPU प्रोसेसर भी मिल रहा है। फोन में आपको 64GB स्टोरेज के साथ 6GB LPDDR4X रैम, 128GB स्टोरेज के साथ 8GB LPDDR4X रैम ऑप्शन मिल रहे हैं, इसके अलावा इसमें आपको miroSD के साथ एक्सपेंडेबल मेमोरी का भी सपोर्ट मिल रहा है। फोन Android 10 पर लॉन्च किया गया है।

कैमरा आदि की बात करें तो इस मोबाइल फोन में आपको एक 64MP रियर कैमरा ड्यूल LED फ्लैश के साथ, ZEISS ऑप्टिक्स, 12MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP मैक्रो और 2MP डेप्थ सेंसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 24MP फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी मिल रहा है, फोन में आपको एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स की बात करें तो फोन में आपको 5G SA / NSA / डुअल 4G VoLTE, WiFi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5, GPS / GLONASS / Beidou, USB टाइप-C आदि का सपोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 18W फास्ट चार्जिंग के साथ 4500mAh की क्षमता वाली बैटरी भी मिल रही है।

Nokia 8.3 5G पोलर नाइट कलर में आता है, 6 जीबी रैम (64 जीबी स्टोरेज वर्जन) और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वर्जन के साथ क्रमश: 599 यूरो (यूएस $ 639/Rs 47,865 लगभग), 649 यूरो (यूएस $693/Rs 51,835) में आता है। 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :