Nokia 8 को एंड्राइड ओरियो 8.0 अपडेट मिला हुआ शुरू

Highlights

इस फ़ोन में 13MP के तीन कैमरे मौजूद हैं. इसके बैक पर 13MP का डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है और फ्रंट पर 13MP का सिंगल कैमरा दिया गया है.

पिछले महीने, Nokia फोंस बीटा लैब की घोषणा की गई थी, जिसमें Nokia 8 यूज़र्स को बीटा टेस्ट एंड्राइड 8.0 अपडेट के लिए मौका मिला. अब कंपनी ने बताया है कि यह टेस्टिंग पूरी हो चुकी है इस अपडेट को जल्द आधिकारिक तौर पर जारी किया जाएगा. 

अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि Nokia 8 को कब ओरियो अपडेट मिलना शुरू होगा, हालाँकि बीटा टेस्टिंग बहुत आसानी से हुई है तो ऐसा लग रहा है कि यह अपडेट जल्द से जल्द यूज़र्स तक पहुँचेगा. 

Nokia 8 में 5.3 इंच की क्वैड HD डिस्प्ले दी गई है. यह फोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 835 मोबाइल चिपसेट द्वारा काम करता है. यह स्मार्टफोन IP54 सर्टिफाइड है और यह नया डिवाइस Nokia के OZO ऑडियो एनहेंसमेंट के साथ आता है.

Nokia 8 में 3080mAh की बैटरी मौजूद है. इस फ़ोन में 13MP के तीन कैमरे मौजूद हैं. इसके बैक पर 13MP का डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है और फ्रंट पर 13MP का सिंगल कैमरा दिया गया है.

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile