Nokia ने Berlin में होने वाले IFA 2019 ट्रेड शो से पहले ही अपने Nokia 8.1 और Nokia 8810 4G फ़ोन्स की कीमत में कटौती की है। बर्लिन इवेंट 6 सितम्बर से 11 सितम्बर तक चलेगा। इसी दौरान उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपने कुछ नए फ़ोन्स भी पेश कर सकती है। वहीँ इस इवेंट से पहले ही नोकिया ने यह कटौती की है।
Nokia 8.1 के दाम एक बार फिर Nokia 8810 4G के साथ कम हुए हैं। Nokia 8.1 जहां पहले Rs 19,999 में उपलब्ध था वहीँ अब प्राइस कट के बाद इसे Rs 15,999 में खरीदा जा सकता है। वहीँ Nokia 8810 4G इस समय Rs 1,000 के डिस्काउंट के साथ Rs 2,999 में उपलब्ध है। Nokia 8.1 दो वैरिएंट्स में आता है और कीमत में कटौती इसके 4GB RAM variant में की गयी है। इसके 6GB वैरिएंट को कोई प्रिसकत नहीं मिला है और अभी भी इसकी कीमत Rs 22,999 ही है।
Nokia 8.1 Qualcomm Snapdragon 710 SoC पर रन करता है। साथ ही यह डिवाइस 4GB + 64GB storage और 6GB RAM + 128GB internal storage के साथ आता है। इसमें आपको 3500 mAh बैटरी मिलती है और यह फ़ोन stock Android OS पर रन करता है। इसमें आपको 6.18-inch full-HD+ display मिलती है जो HDR 10 सपोर्ट के साथ आती है। फ़ोन में बैक पर fingerprint sensor दिया गया है।
वहीँ Nokia 8810 4G, फ़ोन KaiOS पर रन करता है और 4G VoLTE से लैस है। यह फ़ोन अपनी खुद की ऐप स्टोर के साथ आता है जिससे यूज़र्स को Google Assistant, Facebook, Google Maps, Twitter जैसे ऐप्स का एक्सेस मिलता है। Nokia 8810 4G की घोषणा Rs 5,999 में हुई थी जिसे बाद में प्राइस कट के बाद Rs 3,999 में उपलब्ध कराया गया था। अब यह Rs 2,999 में खरीदा जा सकता है। Nokia India online store से इन फ़ोन्स को खरीदा जा सकता है।