HMD Global की ओर से Nokia स्मार्टफोंस के लिए इस महीने की शुरुआत से ही एंड्राइड के सिक्यूरिटी पैच (Security Patch) जारी कर रहा है। ऐसा ही कुछ कंपनी की ओर से Nokia 7.1 के लिए भी किया गया है, आपको बता देते हैं कि इस Nokia Smartphone को भी एंड्राइड का नया सिक्यूरिटी पैच दिया गया है। आइये अब जानते हैं Nokia 7.1 को मिले इस सिक्यूरिटी पैच के बारे में सबकुछ।
अगर हम NPU की एक रिपोर्ट पर गौर करें तो आपको बता देते हैं कि इसके द्वारा Nokia 7.1 मोबाइल फोन के भारतीय यूजर्स के लिए एक नया अपडेट जारी कर दिया गया है। आपको बता देते हैं कि यह अपडेट कुल 68MB का है। इसे सभी Nokia 7.1 यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है। यह एक बड़ा अपडेट नहीं है, न ही इसके बाद फोन में ज्यादा कुछ बदलाव होने वाले हैं। हालाँकि इसमें आपको सितम्बर महीने का लेटेस्ट एंड्राइड सिक्यूरिटी पैच दिया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में कुछ भी नया बदलाव नहीं हुआ है।
ड्यूल सिम वाला Nokia 7.1 एंड्रॉयड ओरियो पर चलता है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड ग्लास और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आती है। 19:9 ऑस्पेक्ट रेशियो वाले नोकिया 7.1 में 5.84 इंच की फुल एचडी+ (1080×2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 80 प्रतिशत है। स्टोरेज की बात करें तो Nokia 7.1 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी/ 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 400 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। Nokia 7.1 में 3 जीबी/ 4 जीबी रैम के विकल्प मिलेंगे। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।
ऑप्टिक्स की बात करें तो डिवाइस के बैक पर दो कैमरे होंगे। एफ/1.8 अपर्चर वाले 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर जुगलंबदी में काम करेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा रहेगा, इसका अर्पचर एफ/2.0 है। नोकिया ब्रांड का यह स्मार्टफोन ड्यूल फ्लैश और कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आता है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है। यूज़र एक वक्त पर दो नैनो सिम कार्ड या फिर एक नैनो सिम या एक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल में ला सकते हैं।
कनेक्टिविटी की बात करें तो इसके लिए वाई-फाई 802.11ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी, टाइप सी (यूएसबी 2.0), ओटीजी, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और नोकिया ओज़ो ऑडियो सपोर्ट है। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर (जी-सेंसर), ई-कंपास, जायरोस्कोप और फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। यह डिवाइस 3060 एमएएच की बैटरी क्षमता के साथ आता है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।