नोकिया 6.3 मोबाइल फोन कंपनी की ओर से उका अगला मिड-रेंज में आने वाला डिवाइस होने वाला है, आपको बता देते हैं कि एक रिपोर्ट के अनुसार Nokia 6.3 मोबाइल फोन Nokia 6.2 की ही पीढ़ी का अगला स्मार्टफोन होने वाला है, इस मोबाइल फ़ोन को पिछले साल लॉन्च किया जा चुका है। साथ ही यह Nokia 5.3 से भी कुछ मेल खाता नजर आने वाला है। आपको बता देते है कि इस स्मार्टफोन को इसी साल मार्च में लॉन्च किया गया था।
इंटरनेट पर सामने आ रही जानकारी से पता चल रहा है कि Nokia 6.3 मोबाइल फोन में आपको जीएस ब्रांड का क्वाड-कैमरा सेटअप मिलने वाला है। इसके अलावा इसमें आपको क्वालकॉम का प्रोसेसर भी नजर आने वाला है, साथ ही फोन के 3GB रैम से लैस होने के आसार भी मिल रही है। इसके अलावा जानकारी यह भी मिल रही है कि इस मोबाइल फोन को Q3 2020 में लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि अभी के लिए इस जानकारी को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए, क्योंकि अभी के लिए इसके लॉन्च में काफी देरी है तो इसे लेकर अभी बहुत सी जानकारी आना बाकी है।
Nokia 6.3 मोबाइल फ़ोन को लेकर सामने आई NokiaPowerUser की एक रिपोर्ट कहती है कि इस मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 670 या 675 चिपसेट मिल सकता है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप भी मिलने वाला है। हालाँकि अभी सेंसर आदि के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। हालाँकि यह जानकारी जरुर सामने आ रही है कि इस मोबाइल फोन को एक 16MP के सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन के यानी Nokia 6.3 मोबाइल फोन के 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को EUR 249 यानी लगभग Rs 20,400 की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
जैसा कि Nokia 6.3 मोबाइल फोन के नाम ससे ही पता चल रहा है कि यह Nokia 6.2 की ही पीढ़ी का नया मोबाइल फोन होने वाला है। अब अगर नोकिया 6.2 की बात करें तो आपको बता देते है कि, नोकिया 6.2 को डुअल-सिम के साथ 6.3-इंच फुल-HD+ डिस्प्ले में उतारा गया है। इसमें आपको HDR10 सपोर्ट और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटक्शन मिलता है। डिवाइस एंड्रॉयड 9 पाई पर रन करता है। स्मार्टफोन में 4GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। फोन की इंटरनल स्टोरेज 64GB है जिसे SD card की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
इस फोन में बैटरी क्षमता 3,500mAh की है। ऑप्टिक्स के तहत फोन ट्रिपल कैमरा से लैस है जिसमें प्राइमरी कैमरा 16MP का है। वहीं 5MP और 8MP सेंसर भी शामिल हैं। साथ ही सेल्फी के लिए कंपनी ने इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया है।