Nokia 6.1 स्मार्टफोन को अप्रैल 2018 में Rs 16,999 की कीमत में लॉन्च किया था। लॉन्च के बाद Nokia 6.1 की कीमतों में कई बार कटौती हो चुकी है और अब इस मोबाइल फोन को Rs 6,999 की कीमत में सेल किया जा रहा है। Nokia 6.1 इस समय कई एंट्री-लवेल बजट स्मार्टफोंस से बेहतर डील है।
Nokia 6.1 की यह नई कीमत आधिकारिक नहीं हुई है लेकिन फ्लिपकार्ट पर डिवाइस के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 6,999 में सेल किया जा रहा है। इस समय Nokia 6.1 को खरीदना Nokia 3.2 और Nokia 2 एंड्राइड गो फोन से बेहतर डील है।
इसके स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस डिवाइस में आपको 5.5-इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिल रही है, यह FHD रेजोल्यूशन 1920×1080 पिक्सल के साथ लॉन्च किया गया है, इसे एक 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो की स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया है।
हालाँकि अभी हाल ही में लॉन्च हुए कुछ स्मार्टफोंस में हमें 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो की डिस्प्ले देखने को मिली है, लेकिन इसके बाद भी इस ट्रेंड को नोकिया ने अपने नए फोन में शामिल नहीं किया है। डिवाइस में क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 630 मोबाइल प्लेटफार्म दिया गया है, इसे एक बड़ा बदलाव कहा जा सकता है, इसके पहले लॉन्च किये गए डिवाइस को स्नेपड्रैगन 430 के साथ लॉन्च किया गया था।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।