HMD Global ने Nokia 6.1 Plus और Nokia 7 Plus के लिए हाल ही में लेटेस्ट Android 10 OS अपडेट जारी किया था और अब कम्पनी ने Nokia 6.1 के लिए भी नया अपडेट रोल आउट कर दिया है। Nokia Mobile Twitter अकाउंट द्वारा अपडेट की जानकारी पोस्ट की गई है। Nokia Android 10 के अपडेट में कई नए फीचर्स को शामिल किया गया है।
Nokia 6.1 के लिए आए एंड्राइड 10 अपडेट में सिस्टम-वाइड डार्क मोड, जेस्चर नेविगेशन और स्मार्ट रिप्लाई फीचर्स मिलते हैं। Nokia 6.1 यूज़र्स को अधिक प्राइवेसी कण्ट्रोल, और अन्य कई फीचर्स भी मिलेंगे। Nokia 6.1 के अपडेट में दिसम्बर 2019 का एंड्राइड सिक्योरिटी पैच को भी शामिल किया गया है। Nokia 6.1 Plus Android 10 को v4.10C के नाम से मार्क किया गया है और इसका साइज़ 1444.3MB (1.5GB) है।
अपडेट को स्टेज मैनर में रोल आउट किया जा रहा है इसलिए आपको अपडेट के लिए थोड़ा इंतज़ार करना पड़ सकता है। यूज़र्स को अपडेट डाउनलोड करने के लिए पुश नोटिफिकेशन मिलेगा। अपडेट को चेक करने के लिए यूज़र्स को सेटिंग्स विकल्प में जार्क अबाउट फोन में जाना होगा और फिर सिस्टम अपडेट पर टैप कर के चेक फॉर अपडेट पर जाना होगा। कम्पनी जल्द ही Nokia 2.2, Nokia 3.1 Plus, Nokia 3.2, और Nokia 4.2 के इले भी अपडेट रिलीज़ कर सकती है। Nokia के एंड्राइड 10 के रोडमैप के आधार पर फोंस को 2020 की पहली तिमाही में ही लेटेस्ट एंड्राइड 10 का अपडेट मिलना है।
इसके स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस डिवाइस में आपको 5.5-इंच की IPS LCD डिस्प्ले मिल रही है, यह FHD रेजोल्यूशन 1920×1080 पिक्सल के साथ लॉन्च किया गया है, इसे एक 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो की स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें आपको गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा भी मिलती है। डिवाइस में 8 कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर मौजूद है। साथ ही इसमें आपको 3 और 4 जीबी के एलपीडीडीआर4 रैम मिलता है।
भारत में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वैरिएंट को लॉन्च किया गया है। ऑप्टिक्स में Nokia फ़ोन 16 मेगापिक्सल के कैमरा के साथ आता है। वहीँ सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेंसर दिया गया है। फोन 32 जीबी व 64 जीबी के इंटरनल स्टोरेज विकल्प में आए हैं। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया जाना संभव है। कनेक्टिविटी में आपको 4जी वीओएलटीई सपोर्ट, जीपीएस, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो, नोकिया स्पाटियल टेक्नॉलजी से लैस 2 माइक्रोफोन शामिल हैं। फोन में आपको 3000 एमएएच की बैटरी मिलती है।