जल्द ही भारत में Nokia 5.3 को लॉन्च किया जा सकता है, क्योंकि इसे भारत में नोकिया की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। आपको बता देते है कि Nokai 8.3, Nokia 8.1 और Nokia 5310 (2020) के साथ ही Nokia 5.3 को भी 20 मार्च को ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया था। अब भारत में लिस्ट किये गए Nokia 5.3 के बारे में यहाँ जितनी जानकारी मौजूद होनी चाहिए थी, यहाँ मौजूद है। आपको बता देते हैं कि इस लिस्टिंग से यह भी सामने आ रहा है कि Nokia 5.3 स्मार्टफोन को तीन अलग अलग रंगों में लॉन्च किया जाने वाला है, इनमें सियान, सैंड और चारकोल शामिल हैं।
Nokia 5.3 स्मार्टफोन में आपको एक 6.55-इंच की HD+ रेजोल्यूशन वाली वाटरड्राप नौच से लैस एक स्क्रीन मिल रही है, जो 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आती है। इस स्क्रीन पर गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। इसके अलावा मोबाइल फोन में आपको एक यानी Nokia 5.3 में क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 665 चिपसेट मिलने वाला है, यह एक ओक्टा-कोर चिपसेट है, इसके अलावा फोन में आपको एड्रेनो 610 GPU भी मिल रहा है। Nokia 5.3 मोबाइल फोन में आपको 3GB/4GB/6GB रैम ऑप्शन मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको 64GB की स्टोरेज मिलती है, आप इस स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा भी सकते हैं। यह मोबाइल फोन यानी Nokia 5.3 को एंड्राइड 10 पर पेश किया जाने वाला है।
Nokia 5.3 में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसमें आपको एक 13MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2MP का मैक्रो लेंस मिल रहा है, हालाँकि इतना ही नहीं इसमें आपको एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको रियर कैमरा के साथ 4K UHD रिकॉर्डिंग की क्षमता 30Fps के साथ मिल रही है। फोन के फ्रंट पर आपको एक 8MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।
फोन में आपको एक फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 4000mAh क्षमता की 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ बैटरी मिल रही है। इसके अलावा इसमें आपको अन्य कई फीचर भी मिल रहे हैं। फोन को EUR 189 यानी लगभग Rs 16,500 की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि भारत में इसके लॉन्च के समय ही इसकी सही कीमत का सही चल पायेगा।