Nokia 5.3 अमेज़न और नोकिया की साइट पर सेल में उपलब्ध होगा। याद दिला दें, डिवाइस को पिछले हफ्ते ही भारत में लॉन्च किया गया है और इसे मार्च में ग्लोबली लॉन्च किया गया था। Nokia 5.3 को भारत में Rs 13,999 में पेश किया गया है। अगर ऑफर्स की बात करें तो Amazon पर डिवाइस को HSBC कैशबैक कार्ड से खरीदने पर 5 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप किसी पुराने डिवाइस को एक्स्चेंज कर के इसे खरीदते हैं तो Rs 11,800 तक का डिस्काउंट पा सकते हैं।
Nokia 5.3 को भारत में दो वेरिएंट में पेश किया गया है। फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को Rs 13,999 में खरीदा जा सकता है जबकि 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 15,499 रखी गई है। आप फोन को नोकिया की वैबसाइट या Amazon से खरीद सकते हैं। नोकिया का नया स्मार्टफोन चारकोल और स्यान रंग में उपलब्ध है।
नोकिया के लेटेस्ट फोन में 6.55 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। डिस्प्ले के टॉप पर टियरड्रॉप नौच दिया गया है, जैसा कि हम कई बजट फोंस में देख चुके हैं। फोन के बैक पर सर्क्युलर कैमरा मॉड्यूल मौजूद है और बैक पैनल पर एक फिंगरप्रिंट सेन्सर भी दिया गया है। डिवाइस में फेस अनलॉक फीचर भी मिल रहा है।
फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट द्वारा संचालित है और इसे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। Nokia 5.3 में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो दो दिन की बैटरी लाइफ ऑफर करेगी।
कैमरा की बात करें तो फोन के बैक पर क्वाड कैमरा सेटअप है जिसमें एक 13 मेगापिक्सल का सेन्सर, 5 मेगापिक्सल का सेन्सर, एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर दिया गया है। फोन के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो सेल्फी और विडियो कॉल के काम आएगा। यह गूगल के एंडरोइड वन प्रोग्राम का हिस्सा है या कह सकते हैं कि यह स्टॉक एंडरोइड 10 पर काम करता है।