नोकिया 5 फोन को 2018 में देखा गया था और पिछले साल सीरीज़ में कोई फोन नहीं आया है। अब सीरीज़ एक बार फिर से वापिस आ गई है और यह कई अपग्रेड के साथ आया है।
Nokia 5.3 बढ़िया डिज़ाइन के साथ आया है और यह कूकी कैमरा सेटअप के साथ आया है। डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप नौच में सेल्फी कैमरा को जगह दी गई है और बैक पैनल पर एक फिंगरप्रिंट सेन्सर दिया गया है। Nokia 5.3 क्यान, सैंड और चारकोल कलर में आता है।
डिवाइस में 6.55 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह 720p पैनल है। Nokia 5.3 में Qualcomm का स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट दिया गया है और यह 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आया है।
फोन के बैक पर चार कैमरा दिए गए हैं जिसमें एक 13MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का डेप्थ सेन्सर, 5MP का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता है।
Nokia 5.3 में 4000mAh की बैटरी मिल रही है लेकिन यह केवल 10W चार्जिंग ही सपोर्ट दी गई है। इसके अलावा, फोन में ब्लुटूथ 5.0 के बजाए Bluetooth 4.2 दिया गया है। डिवाइस में औडियो जैक, FM रेडियो और डेडिकटेड गूगल असिस्टेंट बटन दिया गया है।
Nokia 5.3 को अप्रैल में सेल किया जाएगा और इसका दाम €189 रहेगा। फोन को Android 11 और 12 का पर अपग्रेड भी किया जाएगा और साथ ही 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे।