HMD Global की ओर से Nokia 3.1 A और Nokia 3.1 C मोबाइल फोंस को पेश कर दिया है, यह मोबाइल फोंस 5.45-इंच की HD स्क्रीन और स्नेपड्रैगन 429 चिपसेट के अलावा एंड्राइड पाई के साथ लॉन्च किये गए हैं. यह दोनों ही बजट स्मार्टफोंस के तौर पर लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इन्हें US कैरियर AT&T और Cricket Wireless पर क्रमश: पेश किये गए हैं.
इन मोबाइल फोंस को 8MP रियर कैमरा और फ़्लैश के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इन फोंस में आपको 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इन स्मार्टफोंस की बॉडी पॉलीकार्बोनेट की है, और इसमें आपको एक 2900mAh क्षमता की बैटरी भी दी गई है. फोंस में आपको USB Type C पोर्ट भी मिल रहा है.
नोकिया के इन फोंस को अलग अलग रंगों में लॉन्च किया गया है. अगर हम Nokia 3.1 A मोबाइल फोन की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इन्हें ब्लैक कलर के साथ लॉन्च किया गया है, साथ ही फोंस को वॉलमार्ट स्टोर्स के माध्यम से 10 जून की शुरुआत से मिलने शुरू होने वाले हैं.
इसके अलावा अगर हम Nokia 3.1 C मोबाइल फोन को वाइट कलर में लॉन्च किया गया है. इसके अलावा इसे आप क्रिकेट वायरलेस लोकेशन्स और ऑनलाइन स्टोर्स के माध्यम से 14 जून से सेल किया जाने वाला है. हालाँकि इन मोबाइल फोंस की कीमत अभी सामने नहीं आई है लेकिन आपको बता देते हैं कि सेल पर आने के बाद से ही आप इन स्मार्टफोंस की कीमत के बारे में जा जाने वाले हैं.