Nokia 3.1 Plus मोबाइल फ़ो को भारत में एंड्राइड 10 के अपडेट के साथ अप्रैल 2020 का सिक्यूरिटी अपडेट भी मिलना शुरू हो गया है, आपको बता देते है कि यह शुरुआत 13 मई से हो गयी है। आपको बता देते हैं कि भारत के साथ अन्य 38 देशों को भी एंड्राइड 10 का अपडेट इस पहली वेव में मिलना शुरू हो गया है। इन देशों में सिंगापुर, श्रीलंका, मलेशिया, नेपाल, और इंडोनेशिया हैं, और इसमें अन्य कई नाम भी शामिल हैं।
आपको बता देते हैं कि नोकिया की ओर से यह अपडेट की घोषणा उसके कम्युनिटी फोरम के माध्यम से की गई है। इस पोस्ट के अनुसार, जो देश इस पहली वेव में एंड्राइड 10 को इस मोबाइल फोन में देख सकते हैं, उनमें शामिल हैं:
आर्मेनिया, अज़रबैजान, बांग्लादेश, बेलारूस, बेल्जियम, कंबोडिया, डेनमार्क, मिस्र, फिनलैंड, जॉर्जिया, हांगकांग, आइसलैंड, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, इराक, जॉर्डन, कजाकिस्तान, लाओस, लेबनान, लीबिया, लक्समबर्ग, मकाऊ, मलेशिया, मंगोलिया, मोरक्को, नेपाल, नीदरलैंड, नॉर्वे, फिलीपींस, रूस, सिंगापुर, श्रीलंका, स्वीडन, ट्यूनीशिया, यूक्रेन, उज्बेकिस्तान और वियतनाम।
अगर हम स्पेक्स आदि की बात करें तो आपको बता देते हैं कि Nokia 3.1 Plus मोबाइल फोन एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है। और इसे एक 6-इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा Nokia 3.1 Plus मोबाइल फोन को मीडियाटेक के Helio P22 प्रोसेसर पर पेश किया गया है, इसमें आपको 3GB की रैम के साथ 32GB की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। इसके अलावा अगर आप स्टोरेज को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको बता दें कि आप इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 400GGB तक बढ़ा सकते हैं।
फोन यानी Nokia 3.1 Plus मोबाइल फोन को एंड्राइड 8.1 Oreo पर लॉन्च किया गया है, साथ ही इसमें आपको 3,500mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि फोन में आपको एक ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसके अलावा आपको बता दें कि यह एक 13MP और 5MP के रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसके अलावा इसमें आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है।