Nokia 2 स्मार्टफोन 4100mAh की बैटरी के साथ हुआ लॉन्च

Highlights

HMD Global ने अपने पोर्टफोलियो में एक नया स्मार्टफोन Nokia 2 शामिल किया है. Nokia 2 में 4100mAh की बैटरी दी गई है और इसकी कीमत EUR99 है.

HMD Global का एंट्री-लेवल एंड्राइड स्मार्टफोन Nokia 2 लॉन्च हो चुका है. फ़िनलैंड की कंपनी ने भारत में आयोजित एक इवेंट में Nokia 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया है. इस स्मार्टफोन की कीमत €99 (लगभग Rs 7,500) है और यह नवम्बर की शुरुआत में उपलब्ध हो जाएगा. अभी तक कंपनी ने भारत में इस डिवाइस की कीमत का खुलासा नहीं किया है. 

Nokia 2  में 5 इंच की 720p HD डिस्प्ले मौजूद है और यह डिवाइस क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 212 चिपसेट से लैस है. क्वॉलकॉम का कहना है कि यह एंट्री-लेवल चिपसेट 4G LTE कनेक्टिविटी लेकर आता है और अच्छी बैटरी लाइफ ऑफर करता है. यह स्मार्टफोन 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है जिसे SD कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है. 

कैमरे की बात करें तो, इस डिवाइस में 8MP का प्राइमरी कैमरा और 5MP का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है. अन्य Nokia स्मार्टफोंस की तरह यह भी स्टॉक एक्सपीरियंस के साथ एंड्राइड नूगा पर चलता है और आने वाले महीनों में इसे एंड्राइड 8.0 ओरियो पर अपग्रेड कर दिया जाएगा. इस बजट स्मार्टफोन में गूगल असिस्टेंट को शामिल भी शामिल किया गया है. यह पहला बजट स्मार्टफोन है जो गूगल असिस्टेंट के साथ आता है. 

Nokia 2 स्मार्टफोन में 4100mAh की बैटरी दी गई है और कंपनी दावा करती है कि यह दो दिन चल सकती है. यह स्मार्टफोन ब्लैक और वाइट कलर के विकल्पों में उपलब्ध है. 

Counterpoint की रिसर्च के अनुसार, Xiaomi के Redmi Note 4, Redmi 4 और Redmi 4A देश में बिकने वाले टॉप थ्री स्मार्टफोंस हैं. कहा जा रहा है कि Nokia 2 इन स्मार्टफोंस को टक्कर देगा. कंपनी ने अभी इस स्मार्टफोन की कीमत या उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है.

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile