MWC Shanghai के दौरान कई नई घोषणाएं की गई हैं। इसी इवेंट में ओप्पो ने अपने नए अंडर-स्क्रीन कैमरा तकनीक को भी पेश कर दिया था। पिछले हफ्ते, कम्पनी ने एक टीज़र विडियो जारी किया था इसमें फोन का प्रोटोटाइप सेल्फी कैमरा के साथ देखा गया था। इस तरह के कैमरा टेक के बाद नौच, पंच-होल कटआउट या मोटराइज्ड पॉप-अप मैकेनिज्म की आवश्यकता नहीं रहेगी।
ओप्पो द्वारा साझा की गई तस्वीर में डिवाइस का क्लियर प्रोटोटाइप देखा जा सकता है हालांकि इससे डिवाइस के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अंडर-स्क्रीन कैमरा टेक के तहत सेल्फी कैमरा डिस्प्ले के अंदर मिलता है जो डिस्प्ले के अंदर छुपा रहता है।
https://twitter.com/oppo/status/1143788103078858752?ref_src=twsrc%5Etfw
Oppo ने यह भी साफ़ कर दिया है कि अंडर स्क्रीन कैमरा तकनीक या USC कस्टमाइज्ड कैमरा मोड्यूल को उपयोग करता है।
इस तरह के कैमरा टेक के बाद सबसे अहम सवाल यह बनता है कि क्या यह कैमरा क्लियर सेल्फी कैप्चर कर पाएगा। Oppo ने कैमरा के ऊपर ट्रांसपेरेंट मटेरियल का उपयोग किया है और पिक्सल को रीडिज़ाइन किया है जिससे कैमरा को फेस लाइट इशू का सामना न करना पड़े।
MWC Shanghai के से पहले Oppo के VP Brian Shen ने कहा था कि नई तकनीक अभी भी अपनी शुरुआती स्टेज में है और अभी एक हाई क्वालिटी की इमेज की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। लेकिन अंडर डिस्प्ले कैमरा अब कोई सपना नहीं रहा है और आने वाले समय में अह्में यह जल्द ओप्पो के फोंस में मिल जाएगा। शाओमी भी इसी तरह के इन डिस्प्ले कैमरा टेक पर काम कर रहा है जिसे इस साल के आखिर में दिखाया जा सकता है।