Mobile World Congress , मोबाइल इनोवेशन का एक बड़ा इवेंट कहा जा सकता है, हालाँकि अब इस इवेंट पर Coronavirus के प्रकोप के बादल मंडरा रहे हैं। MWC 2020 का आयोजन 24 फरवरी से 27 फरवरी, 2020 तक बार्सिलोना, स्पेन में होने वाला है। हालांकि, इस बड़ी त्रासदी के आगे, कई टेक कंपनियों ने इस इवेंट को न अटेंड करने का निर्णय लिया है। जबकि MWC आम तौर पर नए स्मार्टफोन लेटेस्ट और नए मोबाइल मानकों के विकास के लिए एक नया ही स्टेज सेट करता आ रहा है, लेकिन इस साल इसे सभी एक अलग ही दृष्टिकोण से देख रहे हैं। बड़े प्रदर्शकों के लिए प्रतिबंधात्मक नीतियों के लिए बाहर बैठने का निर्णय लेने से आयोजकों को बड़ा झटका लगा है, अब यहाँ क्या चल रहा है, आज हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं।
इससे पहले कि हम MWC 2020 और इसके आस-पास की स्थिति के बारे चर्चा करना शुरू करें, हम मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस को महत्वपूर्ण क्यों मान सकते हैं, इसके बारे में आपको कुछ बता देते हैं। GSMA MWC श्रृंखला (जिसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के नाम से जाना जाता था) मोबाइल उद्योग के लिए सबसे बड़ी प्रदर्शनी के तौर पर देखी जाती है। यह वैश्विक मोबाइल ऑपरेटरों, उपकरण निर्माताओं, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं, विक्रेताओं और सामग्री के मालिकों का प्रतिनिधित्व भी करता है। इसका उद्घाटन 1987 में किया गया था, और यह सबसे पहली बार फिरा डे बार्सिलोना में आयोजित हुआ था और पिछले साल इस इवेंट में लगभग 1,09,500 लोगों ने भाग लिया था।
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने यह भी घोषणा की है कि वह MWC 2020 में भाग नहीं ले रही है। कंपनी ने कहा कि वह अपना APEX 2020 कॉन्सेप्ट फोन यहाँ MWC 2020 में प्रदर्शित करने वाली थी, हालाँकि कंपनी ने एक बयान में कहा, "हमारे कर्मचारियों और जनता की सेहत और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।" एलजी और जेडटीई मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2020 में प्रदर्शन नहीं करने की योजना की घोषणा करने वाले सबसे पहले ब्रांड्स थे।
हालांकि, एक बड़ा प्रदर्शक जो इस इवेंट से बाहर हो गया है, वह नाम एरिक्सन का है। स्वीडिश नेटवर्किंग और दूरसंचार कंपनी ने घोषणा की कि वह MWC 2020 को अटेंड नहीं कर रही है। कंपनी ने यह भी पुष्टि की कि उसके कर्मचारी और ग्राहक इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। इसने आगे कहा कि स्वास्थ्य और सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एरिक्सन ने इसके बजाय "एरिक्सन अनबॉक्स" नामक स्थानीय कार्यक्रमों में MWC के लिए निर्मित डेमो और सामग्री दिखाने का एक अन्य प्लान बनाया है। इस कार्यक्रम में कंपनी अपने लेटेस्ट प्रोडक्ट्स और इनोवेशन का प्रदर्शन करने वाली है।
चीनी नेटवर्किंग की दिग्गज कंपनी ZTE से उम्मीद की जा रही है कि वह इवेंट में अपने प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन कर सकती है, लेकिन कंपनी किसी भी बड़े लॉन्च इवेंट को यहाँ आयोजित नहीं कर सकती है। स्मार्टफोन निर्माताओं में, LG और Sony दोनों ने MWC 2020 को अटेंड न करने का फैसला लिया है। वैश्विक स्तर पर एक और बड़े खिलाड़ी सैमसंग ने इस साल MWC में अपनी उपस्थिति दर्ज न करने की घोषणा भी कर दी है। सोनी और एलजी के बाहर होने के साथ, नोकिया (एचएमडी ग्लोबल), रियलमी और कुछ अन्य ब्रांड्स भी इस इवेंट से अपने आपको अलग कर रहे हैं।
TechCrunch के अनुसार, MWC ने चीन के Hubei प्रांत के विजिटर्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें यहाँ चीन से आने वाले लोगों के लिए एक अन्य शर्त के तौर पर यह भी रखा गया है, जो लोग चीन से हैं और इस इवेंट को अटेंड करना चाहते हैं, उनका 14 दिन पहले से भी चीन से दूर किसी देश में होना जरुरी है. अर्थात् अगर कोई चीनी नागरिक किसी अन्य देश से MWC 2020 में जाना चाहता है तो वह जा सकता है। GSMA द्वारा लगाए गए यह प्रतिबंध, इंडस्ट्री एसोसिएशन जो MWC को संभव बनाते हैं, लगता नहीं है कि सभी के साथ अच्छा हुआ है। MWC 2020 के लिए कुछ हफ्तों तक देरी होने की बात कही जा रही है।