Motorola ने हाल ही में अपना नया Moto Z4 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। हालांकि, जिन दो वेरिएंट्स प्ले और फोर्स वेरिएंट के लॉन्च की उम्मीद थी वो सामने नहीं आए हैं। कंपनी ने पुष्टि की है कि Moto Z4 Play और Moto Z4 Force को पेश नहीं किया जाएगा। मोटोरोला के US ट्विट्टर अकाउंट द्वारा इस ख़बर का खुलासा किया गया है। कंपनी ने कहा, इस साल अतिरिक्त Moto Z डिवाइस को लॉन्च नहीं किया जाएगा।
ध्यान देना होगा कि कंपनी ने अपनी पिछली Z-सीरीज़ के Moto Z3 मॉडल का फोर्स वेरिएंट लॉन्च नहीं किया है हालांकि, Moto Z3 Play वेरिएंट को लॉन्च किया गया था। कंपनी ने आख़िरी Force डिवाइस Moto Z2 Force के तौर पर 2017 में लॉन्च किया था।
याद दिला दें, Force वेरिएंट को मोटोरोला के फ्लैगशिप के तौर पर उतारा जाता है। अन्य स्पेकिफिकेशंस के अलावा डिवाइस कंपनी की शेटरशील्ड तकनीक का उपयोग करता है जो डिवाइस गिरने पर इसकी स्क्रीन को टूटने से बचाती है। प्ले वेरिएंट सबसे किफ़ायती वेरिएंट होता है। तीनों ही वेरिएंट्स मोटो मोड सपोर्ट के साथ आते हैं।
Moto Z4 को अपडेटेड डिज़ाइन के साथ उतारा गया है। डिस्प्ले के टॉप पर एक वॉटर ड्रॉप नौच दिया गया है। स्मार्टफोन में 6.39 इंच की फुल HD OLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 2340x1080p पिक्सल है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। जैसा कि हमने पहले भी बताया है डिवाइस में स्नैपड्रैगन 675 SoC, 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन के स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के ज़रिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। Moto Z4 स्मार्टफोन एंडरोइड 9 पाई पर काम करता है और 3600mAh की बैटरी से लैस है जिसके बारे में कंपनी का कहना है कि यह दो दिन तक का बैटरी बैक-अप ऑफर करेगी।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।