Motorola ने पिछले महीने भारत में Motorola Razr फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया था। फोन की पहली सेल अब 6 मई को आयोजित की जाएगी। Moto Razr को पहले 2 अप्रैल को फ्लिपकार्ट पर सेल किया जाना था लेकिन देश भर में चल रहे लॉकडाउन के बाद मोटोरोला ने 15 अप्रैल को डिवाइस को सेल करने का निर्णय लिया। लॉकडाउन को बढ़ा कर 3 मई कर दिया गया है और इसलिए Motorola ने Razr फोल्डेबल फोन को 6 मई को सेल किया जाएगा।
कोरोनावायरस के कारण हुए लॉकडाउन के बाद देश भर मीन नॉन-एसेंशियल प्रोडक्टस की सेल को रोक दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि हालात आने वाले समय में सुधरेंगे।
Motorola Razr (2019) में 6.2 इंच की Cinemavision foldable pOLED स्क्रीन के साथ उतारा गया है जिसका रेज़ोल्यूशन 2142 x 876 पिक्सल और एस्पेक्ट रेश्यो 21:9 है। फोन में 2.7 इंच की एक्सटर्नल डिस्प्ले दी ई है जिसका रेज़ोल्यूशन 600 x 800 पिक्सल और एस्पेक्ट रेश्यो 4:3 है। यह फोल्डेबल फोन ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 10nm मोबाइल प्लेटफार्म द्वारा संचालित है और इसे एड्रेनो 616 GPU के साथ उतारा गया है। फोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है और डिवाइस एंड्राइड 9 पाई पर काम करता है।
कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 16MP का रियर कैमरा मिला है जिसका अपर्चर f/1.7 है और इसका पिक्सल साइज़ 1.22um, EIS, ड्यूल पिक्सल ऑटोफोकस (AF) और लेज़र AF के साथ आया है। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है और इसका अपर्चर f/2.0 है। इसके अलावा फोन में 2510mAh की बैटरी मिल रही है जो 15W TurboPower फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिवाइस स्प्लैश प्रूफ वॉटर रेसिस्टेंट नेनोकोटिंग के साथ आया है।
Motorola Razr (2019) को भारत में Rs 1,24,999 में लॉन्च किया गया है और फोन नोयर ब्लैक कलर के विकल्प में मिलेगा।