Motorola ने मार्च में अपना Motorola Razr फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब Motorola Razr स्मार्टफोन Flipkart पर लिस्टेड है और ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म के मुताबिक डिवाइस की रिलीज़ डेट 8 मई रखी गई है।
Moto Razr को 2 अप्रैल से Flipkart पर सेल किया जाना था। मोटोरोला ने डिवाइस को 15 अप्रैल की सेल में पोस्टपोन कर दिया गया और अब इसके बाद सेल की तारीख को 6 मई के लिए बढ़ाया दिया गया। अब लॉकडाउन को बढ़ा कर 17 मई तक कर दिया गया है।
Motorola Razr (2019) में 6.2 इंच की Cinemavision foldable pOLED स्क्रीन के साथ उतारा गया है जिसका रेज़ोल्यूशन 2142 x 876 पिक्सल और एस्पेक्ट रेश्यो 21:9 है। फोन में 2.7 इंच की एक्सटर्नल डिस्प्ले दी ई है जिसका रेज़ोल्यूशन 600 x 800 पिक्सल और एस्पेक्ट रेश्यो 4:3 है। यह फोल्डेबल फोन ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 10nm मोबाइल प्लेटफार्म द्वारा संचालित है और इसे एड्रेनो 616 GPU के साथ उतारा गया है। फोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है और डिवाइस एंड्राइड 9 पाई पर काम करता है।
कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 16MP का रियर कैमरा मिला है जिसका अपर्चर f/1.7 है और इसका पिक्सल साइज़ 1.22um, EIS, ड्यूल पिक्सल ऑटोफोकस (AF) और लेज़र AF के साथ आया है। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है और इसका अपर्चर f/2.0 है। इसके अलावा फोन में 2510mAh की बैटरी मिल रही है जो 15W TurboPower फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिवाइस स्प्लैश प्रूफ वॉटर रेसिस्टेंट नेनोकोटिंग के साथ आया है।