Motorola Razr स्मार्टफोन Flipkart पर 16 मार्च को हो सकता है लॉन्च

HIGHLIGHTS

Motorola Razr स्मार्टफोन 6.2-इंच की फ्लेक्सिबल OLED CinemaVision डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है

इस मोबाइल फोन को 16 मार्च को Flipkart के माध्यम से 12:30PM पर लॉन्च किया जाने वाला है

Motorola Razr को लेकर पहले एक टीज़र सामने आया था, इसके बाद कंपनी की ओर से इस फोल्डेबल फोन को लेकर पुष्टि की जा चुकिया है कि इस मोबाइल फोन को भारत में 16 मार्च को Flipkart के माध्यम से लॉन्च क्या जाने वाला है। इस मोबाइल फोन को सबसे पहले पिछले साल नवम्बर में लॉन्च किया गया था। इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.2-इंच की Flexible OLED 21:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली सिनेमाविज़न डिस्प्ले मिल रही है, जो फोन के साथ जुड़ी है, इसे आप आधा बंद कर सकते हैं। इसके हिंज मैकेनिज्म को भी इसके लिए ज़िम्मेदार ठहराना होगा। इसी के माध्यम से यह डिस्लेो  पूरी तरह से आधे में फोल्ड हो जाती है। 

इसके अलावा इसमें आपको एक टचस्क्रीन क्विक व्यू एक्सटर्नल डिस्प्ले भी मिल रही है, इसके माध्यम से आप नोटिफिकेशन आदि पर बड़ी आसानी से और जल्दी ही रेस्पोंड कर सकते हैं। इसके अलावा इसके माध्यम से आप सेल्फी भी क्लिक कर सकते हैं, म्यूजिक आदि को प्ले कर सकते हैं, गूगल असिस्टेंट का इस्तेमाल भी आप इसके माध्यम से ही कर सकते हैं। यह सब आप अपने फोन को बिना फ्लिप ओपन किये भी कर सकते हैं। इसका मतलब है कि आपको ऐसा कुछ करने के लिए अपने इस फोल्डेबल फोन को फ्लिप ओपन करने की जरूरत नहीं है। 

इस मोबाइल फोन में आपको एक 16MP का मेन कैमरा मिल रहा है, साथ ही यह आपको लेज़र ऑटोफोकस और नाईट विज़न मोड और EIS यानी इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ मिल रहा है, हालाँकि इसमें आपको बिल्ट-इन इंटेलिजेंस AI भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको एक 5MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 710 चिपसेट मिल रहा है, फोन में आपको 6GB की रैम भी मिल रही है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एंड्राइड 9 pie का सपोर्ट भी मिल रहा है। 

हालाँकि इस मोबाइल फोन में आपको 3.5mm का ऑडियो जैक नहीं मिल रहा है. हालाँकि इसमें आपको प्रीमियम USB Type C  हेडफोंस मिल रहे हैं। फोन में इसके साथ ही आपको एक 2510mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। जो कंपनी के अनुसार आपका एक दिन बड़ी आसानी से निकाल सकती है। इस बैटरी को कंपनी ने 15W की टर्बो पॉवर चार्जिंग के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन यानी Motorola Razr को नोयर ब्लैक रंग में लॉन्च किया जा सकता है, इसकी कीमत भी जब यह मोबाइल फोन लॉन्च होने वाला है उसी समय सामने आएगी। अभी तक इस मोबाइल फोन की कीमत के बारे में कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है।  

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :