Motorola Razr 60 की ये है लॉन्च डेट, जान लो कैसा होगा Motorola का नया Foldable Phone

Updated on 22-May-2025
HIGHLIGHTS

अभी हाल ही में Motorola ने इंडिया के बाजार में अपने Motorola Razr 60 Ultra को लॉन्च किया था।

अब कंपनी इस सीरीज के ही एक अन्य फोन यानि Motorola Razr 60 को भी इंडिया में लॉन्च करने वाली है।

कंपनी ने Motorola Razr 60 की लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है।

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Motorola की ओर से कंपनी के आगामी Foldable Phone की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। Motorola ने अभी हाल ही में अपने एक अन्य Foldable Phone Motorola Razr 60 Ultra को कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया था। अब कंपनी ने अपने Motorola Razr 60 के इंडिया लॉन्च डेट को भी बता दिया है। आइए जानते है कि फोन कब इंडिया के बाजार में एंट्री मारने वाला है और इसमें आपको कैसे स्पेक्स और फीचर मिलने वाले हैं।

Motorola Razr 60 की इंडिया लॉन्च डेट

आखिरकार Motorola की ओर से इंडिया में लॉन्च होने वाले एक अन्य फोन यानि Motorola Razr 60 के लॉन्च से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने लॉन्च डेट को लेकर खुलासा किया है कि वह अपने Motorola Razr 60 को भारत के स्मार्टफोन बाजार में 28 मई को दोपहर 12PM पर लॉन्च करने वाला है। कंपनी की ओर से जारी किए गए एक पोस्टर से यह जानकारी मिलती है। फोन की सेल Flipkart के माध्यम से होने वाली है।

यह भी पढ़ें: कमरा हो जाएगा फ्रिज जैसा ठंडा, अगर घर ले आए ये सस्ते और स्मार्ट कूलर, खरीद लिए तो बच जाएगा शिमला जाने का पैसा

कंपनी ने फोन का डिजाइन भी दिखाया दिया?

असल में आपको जानकारी के लिए बता देते है कि नए पोस्टर से फोन के डिजाइन के साथ साथ कैमरा फीचर आदि की भी जानकारी मिलती है। Motorola Razr 60 स्मार्टफोन को इंडिया में पहले Pearl Acetate Finish और Fabric Finish में लॉन्च किया जा सकता है, इसका मतलब है कि इस फोन को कंपनी दमदार डिजाइन में लॉन्च करने वाली है। इसके अलावा फेब्रिक टेक्स्चर को देखते हैं तो इस फोन में आपको Pantone Gibraltar Sea (Blue) वैरिएन्ट में भी लाया जाने वाला है। इसके अलावा फोन का अन्य मॉडल Pantone Lightest Sky Model में भी लॉन्च कर सकता है। इसके अलावा एक अन्य मॉडल को कंपनी Green Pantone Spring Bud वैरिएन्ट भी आ सकता है।

इस फीचर के साथ है दुनिया का पहला फोन?

Motorola Razr 60 स्मार्टफोन को दुनिया ऐसा पहला फोन भी कह सकते हैं जो वीडियो जेसचर फंगक्शन के साथ आने वाला है। इस फोन में आपको 100% True Color Camera मिलने वाला है। इस फोन के ग्लोबल लॉन्च को देखा जाए इसके सपस्कस से पर्दा उठ चुका है।

कैसे स्पेक्स के साथ आएगा आगामी Flip Phone?

इस फोन के स्पेक्स को देखते हैं तो पता चलता है कि इसमें आपको एक 6.96-इंच की FHD+ pOLED LTPO डिस्प्ले मिलने वाली है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होने वाली है। इसके अलावा इस फोन में आपको DCI-P3 कलर गैमट के साथ 3000 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलने वाली है। हालांकि, इसके अलावा इस फोन में आपको एक 3.63 इंच की pOLED कवर स्क्रीन मिल रही है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट से लैस है।

इतना ही नहीं, इस फोन में आपको Dimensity 7400X प्रोसेसर मिल सकता है, इसमें 8GB की रैम के साथ 256GB स्टॉरिज मिल सकती है। फोन में एक 50MP का मेन कैमरा और एक 13MP का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस मिल सकता है। इसके अलावा फोन में आपको एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिल सकता है। Motorola के इस फोन में आपको एक 4500mAh की बैटरी मिलती है, जो 30W की Wired Fast Charging और 15W की वायरलेस चार्जिंग क्षमता भी मिलने वाली है।

अन्य फीचर आदि की बात करें तो इस फोन में आपको IP48 रेटिंग मिलती है, जो फोन को वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बनाता है। इस फोन में एक साइड-फ़ेसिंग फिंगरप्रिन्ट सेन्सर भी मिलने वाला है। फोन Bluetooth 5.3 के साथ साथ WiFi 6E और Android 15 से लैस होने वाला है।

क्या हो सकता है Motorola Razr 60 का इंडिया प्राइस?

अभी के लिए ऑनलाइन प्राइस को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इस फोन को कंपनी एक मिड-रेंज फोन के तौर पर लॉन्च सकती है। ग्लोबल बाजार में इस फोन की शुरुआती कीमत 699 डॉलर याबी लगभग लगभग 60,000 रुपये के आसपास थी। अब देखना होगा कि आखिर इस फोन को इंडिया में असल तौर पर किस प्राइस में लॉन्च किया जाता है।

यह भी पढ़ें: OnePlus 15 को लेकर सामने आया नया लीक, 7000mAh की बैटरी 100W की फास्ट चार्जिंग और फ्लैट डिस्प्ले से लैस होने की संभावना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :