Motorola ने कुछ महीनों पहले Los Angeles में अपना क्लैमशेल फोल्डेबल फोन Razr (2019) लॉन्च किया था और फ़रवरी 2020 में इसे US के स्टोर्स में पेश कर दिया गया। अब इस नए clamshell foldable phone को भारत में launch किया गया है और यह कम्पनी का पहला फोन है जो हिन्ज मैकेनिज्म के साथ आया है और यह फोन को दोनों साइड्स आसानी से बंद करने की अनुमति देता है। स्मार्टफोन की टक्कर Samsung Galaxy Z Flip से होने वाली है।
Motorola Razr (2019) में 6.2 इंच की Cinemavision foldable pOLED स्क्रीन के साथ उतारा गया है जिसका रेज़ोल्यूशन 2142 x 876 पिक्सल और एस्पेक्ट रेश्यो 21:9 है। फोन में 2.7 इंच की एक्सटर्नल डिस्प्ले दी ई है जिसका रेज़ोल्यूशन 600 x 800 पिक्सल और एस्पेक्ट रेश्यो 4:3 है। यह फोल्डेबल फोन ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 10nm मोबाइल प्लेटफार्म द्वारा संचालित है और इसे एड्रेनो 616 GPU के साथ उतारा गया है। फोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है और डिवाइस एंड्राइड 9 पाई पर काम करता है।
कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 16MP का रियर कैमरा मिला है जिसका अपर्चर f/1.7 है और इसका पिक्सल साइज़ 1.22um, EIS, ड्यूल पिक्सल ऑटोफोकस (AF) और लेज़र AF के साथ आया है। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है और इसका अपर्चर f/2.0 है। इसके अलावा फोन में 2510mAh की बैटरी मिल रही है जो 15W TurboPower फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिवाइस स्प्लैश प्रूफ वॉटर रेसिस्टेंट नेनोकोटिंग के साथ आया है।
Motorola Razr (2019) को भारत में Rs 1,24,999 में लॉन्च किया गया है और फोन नोयर ब्लैक कलर के विकल्प में मिलेगा। इसके अलावा, फोन Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर सेल किया जाएगा और आज से ही डिवाइस की प्री-बुकिंग शुरू हो रही है तथा 2 अप्रैल से फोन सेल किया जाएगा।
इसके अलावा, लॉन्च ऑफर में Citibank डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर Rs 10,000 का कैशबैक, रिलायंस जियो यूज़ेस को डबल डाटा, Reliance Jio के Rs 4,999 recharge पर वैलिडिटी ऑफर आदि शामिल हैं।
इसके अलावा,MotoCare Accident Damage Protection प्लान भी डिस्काउंट दाम में उपलब्ध होगा और Rs 7,999 की कीमत में वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी मिलेगी।