Motorola One Vision लॉन्च करने के बाद कई ऐसे रिपोर्ट्स आ रहीं थी अभी तक जिनमें Motorola One Action की चर्चा थी। वहीँ अब इन सबसे हटकर एक और Motorola-branded phone सामने आया है जिसे Motorola One Zoom नाम दिया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वही डिवाइस है जिसे Motorola One Pro कहा जा रहा था।
Motorola One Zoom को लेकर हाल ही में एक लीक रिपोर्ट आयी है। रिपोर्ट के मुताबिक के फ़ोन में 48-megapixel camera दिए जाने की बात कही जा रही है। इसके साथ ही रिपोर्ट्स का यह भी दावा है कि फोन को IFA 2019 कै दौरान पेश किया जा सकता है। Motorola One Zoom की तस्वीर भी लीक हो चुकी है। मोटोरोला डिवाइस को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि फोन के पिछले हिस्से पर चार रियर कैमरा सेटअप भी दिया जा सकता है। यह बात WinFuture की रिपोर्ट से सामने आयी है।
कथित तौर पर फ़ोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है जो ब्राइटनेस और कलर को बेहतर बनाने के लिए चार पिक्सल को जोड़ेगा। ऐसे में 12 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन की फाइनल इमेज यूज़र को मिलेगी। साथ ही वाइड-एंगल सेंसर और टेलीफोटो लेंस भी दिया जा सकता है जिसे 5x हाइब्रिड ज़ूम के साथ पेश किया जा सकता है। पोर्टेट फोटोग्राफी को शानदार बनाने के लिए के लिए डेप्थ सेंसर भी यूज़र्स को मिल सकता है।
तस्वीरों की बात करें तो फोन के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच और पतले बेजल हो सकते हैं। फोन के बैक पैनल पर जैसा कि पहले भी बताया गया है, चार रियर कैमरा दिए गए हैं। कैमरा सेटअप के निचले हिस्से पर मोटोरोला लोगो है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उम्मीद यही की जा रही है कि इस फ़ोन की कीमत 429 यूरो यानी लगभग 34,000 रुपये हो सकती है।