Motorola One Zoom और One Pro में मिल सकता है क्वैड कैमरा, अलेक्सा सपोर्ट और…

HIGHLIGHTS

Motorola One Zoom और One Pro जल्द होंगे लॉन्च

मिलेंगे अलेक्सा और अमेज़न के कई ऐप्स

क्वैड कैमरा से होगा लैस

एक बार फिर Motorola One Zoom और Motorola One Pro स्मार्टफोंस के बारे में कुछ जानें-मानें लीकर्स के ज़रिए जानकारी सामने आई है। इन दोनों ही फोंस के बारे में कई जानकारी और तस्वीरें पहले भी देखी जा चुकी हैं।

Roland Quandt और Evan Blass के मुताबिक, मोटोरोला के दो स्मार्टफोंस मार्केट में आने वाले हैं जो एक समान डिवाइस पर आधारित होंगे। Motorola One Zoom और Motorola One Pro को हाल ही में लीक्स में देखा गया है और Motorola One Pro एक एंड्राइड वन डिवाइस होगा।

https://twitter.com/MotorolaBR/status/1161382616748167170?ref_src=twsrc%5Etfw

Quandt ने बताया कि One Zoom में Alexa और अमेज़न के अन्य ऐप्स और सर्विसेज़ को डिवाइस में प्री-लोडेड रखा जाएगा, इसका मतलब है यह एक अमेज़न-एक्सक्लूसिव वैरिएंट हो सकता है। इसके अलावा, मुख्य कैमरा 48MP का सेंसर होगा जिसे अल्ट्रा वाइड और टेलीफ़ोटो लेंस का साथ मिलेगा। कैमरा ऐरे में मोटोरोला का लोगो भी देखा जा सकता है।

अन्य ट्वीट्स की बात करें तो डिवाइस स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस होगा जिसे 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लाया जाएगा। Evan Blass ने यह भी संकेत दिए हैं कि Pro और Zoom दोनों ही मॉडल्स अलग-अलग मार्केट के लिए अलग मॉडल्स होंगे। इन लीक्स के बाद उम्मीद कर सकते हैं कि फोंस को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

वाया

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :