Motorola ने भारत में One Macro smartphone लॉन्च कर दिया है। Smartphone को मौजूदा One सीरीज़ के अन्दर लाया गया है। सीरीज़ में इससे पहले, Moto One Action, Moto One Vision फोंस उपलब्ध हैं। Moto One Macro को सबसे पहले भारतीय बाज़ार में launch किया गया है और इसके बाद अन्य बाज़ारों में इसे लाया जाएगा।
स्मार्टफोन की ख़ासियत डिवाइस में मिल रहा 2MP का मैक्रो लेंस है। फोन में 4,000 mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी दी गई है।
Motorola One Macro को 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लाया गया है और इसकी कीमत Rs 9,999 रखी गई है। फोन को स्पेस ब्लू कलर वैरिएंट में खरीदा जा सकता है।
Motorola One Macro की सेल 12 अक्तूबर को Flipkart पर शुरू होगी। जियो ऑफर के तहत यूज़र्स को Rs 2,200 का कैशबैक और 125GB अतिरिक्त डाटा मिलेगा।
Smartphone में 6.2 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 1520×720 पिक्सल है। डिस्प्ले के टॉप पर एक वॉटर ड्रॉप नौच दिया गया है और फोन के बैक पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। Motorola One Macro मीडियाटेक Helio P70 चिपसेट द्वारा संचालित है और इसे 4,000mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी के साथ लाया गया है। स्मार्टफोन एंड्राइड 9 पाई पर आधारित है।
कैमरा की बात करें तो फोन के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है, जबकि फोन के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है। कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिलता है।
स्टोरेज पर नज़र डालें तो फोन में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है जिसे 512GB तक बढ़ा सकते हैं।